क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) के चलते ट्रेडर्स जहां कंफ्यूजन में हैं तो वहीं आर्बिट्राज फंड के निवेश मजे में हैं। CAS के चलते आर्बिट्राज फंड्स के निवेशक फुल मजे में हैं। इसके चलते आर्बिट्राज फंड निवेशकों की चांदी हो गई है। इसके चलते आर्बिट्राज फंड्स में दशक की सबसे मोटा रिटर्न देखने को मिल रहा है। सबसे पहले ये जान लेते हैं कि आर्बिट्राज फंड क्या होते हैं? ये वो फंड हैं जो कैश मार्केट में शेयर खरीदते हैं और उसी समय फ्यूचर्स मार्केट में ऊंचे भाव पर बेचकर मुनाफा कमाते हैं।
पोजिशन्स का भाव क्लोजिंग प्राइस के आधार पर होता है। स्पॉट-फ्यूचर्स के बीच भारी अंतर से पोर्टफोलियो में MTM मुनाफा बढ़ता है। फंड्स को आर्टिफिशियल मुनाफा दिख रहा है। NAV क्लोजिंग प्राइस से निकलती है। स्पॉट-फ्यूचर्स के भाव में बड़े अंतर से फंड्स का रिटर्न बढ़ गया है। जिन निवेशकों ने कल पैसा निकाला उन्हें ज्यादा रिटर्न मिला। दूसरी तरफ,जिन्होंने कल निवेश किया उन्हें ऊंचे भाव पर यूनिट मिलीं। इससे नए निवेश पर रिटर्न थोड़ा कम हुआ।
CAS में शेयरों में +/-3% तक का उतार-चढ़ाव संभव है। कल कई दिग्गज शेयर 3% प्रीमियम पर बंद हुए। कैश मार्केट 3:30 बजे बंद होते हैं,फ्यूचर्स मार्केट 3:40 पर बंद होता है। भाव में अचानक बदलाव से निपटने के लिए ट्रेडर्स के पास सिर्फ 10 मिनट थे।
कम्प्लीट सर्कल वेल्थ (Complete Circle Wealth) के मुताबिक आर्बिट्राज फंड्स ने जोरदार रिटर्न दिया। आर्बिट्राज फंड्स ने अब तक का सबसे ज्यादा रिटर्न (0.50%) दिया। ये औसत रिटर्न (0.05%) का 8-10 गुना था।
3 अगस्त को मिले रिटर्न पर एक नजर
अलग-अलग आर्बिट्राज फंड्स को 3 अगस्त को मिले रिटर्न पर नजर डालें तो UTI आर्बिट्राज फंड (UTI Arbitrage Fund) ने 0.40%, टाटा आर्बिट्राज फंड (Tata Arbitrage Fund) ने 0.43%, SBI आर्बिट्राज फंड (SBI Arbitrage Fund) ने 0.51%,एडेलवाइस आर्बिट्राज फंड (Edelweiss Arbitrage Fund) ने 0.45%, ICICI आर्बिट्राज फंड (ICICI Arbitrage Fund) ने 0.44%, कोटक आर्बिट्राज फंड (Kotak Arbitrage Fund) ने 0.48% रिटर्न दिया।
इसी तरह HDFC आर्बिट्राज फंड (HDFC Arbitrage Fund) ने 0.53%, आदित्य बिड़ला आर्बिट्राज फंड (Aditya Birla Arbitrage Fund) ने 0.48%,निप्पॉन इंडिया आर्बिट्राज फंड ( Nippon India Arbitrage Fund)ने 0.48% और इनवेस्को आर्बिट्राज फंड (Invesco Arbitrage Fund) ने 0.42% रिटर्न दिया। 10 में से 7 फंड्स ने एक दशक का सबसे बड़ा डेली परसेंटेज रिटर्न दिया।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।