Trading plan : दोपहर के सेशन में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी 24,600 के लेवल से ऊपर बना हुआ ङै। दोपहर 2:20 बजे के आसपास सेंसेक्स 255.01 अंक या 0.32 प्रतिशत बढ़कर 78,836.01 पर और निफ्टी 20.05 अंक या 0.08 प्रतिशत बढ़कर 24,644.70 पर था। दिख रहा था। मार्केट ब्रेथ भी पॉजिटिव दिख रहा था। 2040 शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही थी। 1842 शेयरों में गिरावट आई थी और 148 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। बैंक निफ्टी आज आउटपरफॉर्म कर रहा है। हालांकि वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX करीब दो फीसदी ऊपर दिख रहा है। आखिरी आधे घंटे में CAS के चलते सेंसेक्स एक्सपायरी पर नजर रहेगी।
अच्छे नतीजों के बाद नवीन फ्लोरीन और न्यूलैंड लैब आज के हीरो बने हैं। दोनों शेयरों में 8-12 फीसदी का उछाल आया है। लेकिन कमजोर नतीजों के बाद ION एक्सचेंज में तगड़ा एक्सिडेंट हुआ है। आज ये शेयर करीब 6 फीसदी टूटा है। पहली तिमाही में ट्रेंट ने अनुमान से बेहतर नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा 25% बढ़कर 532 करोड़ रुपए पर रहा है। इसके स्टैंडअलोन रेवेन्यू में 18% की बढ़त देखने को मिली है। मार्जिन में भी 2% से ज्यादा का उछाल दिखा है। बाजार को अब ब्रिटानिया और हीरो मोटो जैसे नतीजों का इंतजार है। श्रीराम फाइनेंस करीब 2.5 फीसदी की उछाल के साथ लाइफ हाई पर पहुंचा है। वहीं PNB हाउसिंग में भी 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी है। उधर PAYTM भी चला है।
नतीजों के लिहाज कल बड़ा दिन है। कल निफ्टी की तीन कंपनियां SBI, टाइटन और हिंडाल्को के नतीजे आएंगे। SBI के मुनाफे में 7% का दबाव संभव है। लेकिन ब्याज से कमाई यानी NII में 12% की बढ़त संभव है। नेट इंटरेस्ट मार्जिन स्थिर रह सकते हैं। साथ ही गोदरेज कंज्यूमर,हिताची एनर्जी समेत वायदा की 6 कंपनियों के रिजल्ट का भी इंतजार रहेगा।
ऐसे में बाजार पर अपनी आगे की रणनीति साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में आज टिपिकल एक्सपायरी डे वाला सेशन रहा। पूरे दिन इंडेक्स एक बहुत छोटी रेंज में रहा। CAS का फैक्टर आज भी साफ दिख रहा है। सेंसेक्स के आज के ऑप्शंस काफी महंगे हैं। NBFC शेयरों में आज अच्छी तेजी है। रिलायंस ने आज बाजार को शानदार सपोर्ट दिया। इसके अलावा SBI में भी साफ मोमेंटम है। मगर आज का सबसे बड़ा सेक्टर डिफेंस रहा
एक बात साफ है,24,650-24,700 पर रुकावट है। मगर बाजार में गिरावट पर खरीदारी भी आ रही है। बैंक निफ्टी लीडरशिप लेने की कोशिश कर रहा है। लेकिन बड़ा ब्रेकआउट 58,200 के ऊपर आएगा। फिलहाल स्टॉक स्पेसिफिक रहना बेहतर है। बायोकॉन में सुबह हमने शॉर्ट से मना किया था। कमिंस और GE Vernova की चाल थोड़ी चौंकाने वाली है। इटरनल अब निफ्टी का सबसे मजबूत शेयर है।
निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति
निफ्टी के लिए 24,500-24,550 पर सपोर्ट और 24,650-24,700 पर रेजिस्टेंस है। बैंक निफ्टी के लिए 57,400-57,500 पर सपोर्ट और 58,100-58,200 पर रेजिस्टेंस है।
बैंक निफ्टी की मंथ एंड कॉल्स ले सकते हैं। बैंक निफ्टी में ब्रेकआउट के संकेत दिख रहे हैं। आज के सेंसेक्स ऑप्शंस ना लें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।