Get App

सनफार्मा का सस्ता ऑप्शन लेने से ट्रेडर्स होंगे मालामाल, जानें स्ट्राइक और टारगेट प्राइस

निफ्टी में 17000, 17100 और 17200 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि 17000, 16900 और 16800 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 39300, 39500 और 39700 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं 39200, 39000 और 38900 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स नजर आये

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Mar 27, 2023 पर 2:11 PM
सनफार्मा का सस्ता ऑप्शन लेने से ट्रेडर्स होंगे मालामाल, जानें स्ट्राइक और टारगेट प्राइस
Sun Pharma पर आशीष बहेती ने सस्ता ऑप्शन बताते हुए कहा कि इसकी अप्रैल की एक्सपायरी वाली 1000 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदें। इसमें 32 रुपये के टारगेट दिखेंगे

बाजार में आज उतार-चढ़ाव के बीच राइटर्स के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। निफ्टी 17000 को होल्ड करने की कोशिश कर रहा है। वहीं निफ्टी बैंक फ्लैट कारोबार कर रहा है। दोपहर के दौरान निफ्टी में बढ़नेवाले शेयर्स में एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई, इंडसइंड बैंक शामिल हैं। वहीं निफ्टी में गिरनेवाले शेयर्स में आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, फेडरल बैंक आदि शामिल रहे। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती जुड़ें। इन्होंने फ्यूचर एंड ऑप्शन सेगमेंट में शानदार कॉल्स बताये। इसके साथ ही कमाई का एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया।

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17000, 17100 और 17200 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 17000, 16900 और 16800 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 39300, 39500 और 39700 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 39200, 39000 और 38900 के स्तर पर नजर आये।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें