Get App

Trading Ideas :उतार-चढ़ाव भरे सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स में तेजी, जानिए आज किन शेयरों में हो सकती है कमाई

Trading Ideas : वी के विजयकुमार का कहना है कि US बॉन्ड यील्ड के ऊंचे स्तर और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों की वजह से मार्केट में सतर्कता बनी हुई है। जब तक ये दोनों अहम मैक्रो-इकोनॉमिक फैक्टर ऊंचे बने रहेंगे, तब तक मार्केट में जोरदार वापसी की उम्मीद करना सही नहीं होगा

Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Sep 16, 2026 पर 11:12 AM
Trading Ideas :उतार-चढ़ाव भरे सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स में तेजी, जानिए आज किन शेयरों में हो सकती है कमाई
Trading Ideas : निवेशक फेड के ब्याज दर से जुड़े फ़ैसले और आगे के लिए दिए जाने वाले संकेतों (फ़ॉरवर्ड गाइडेंस) पर बारीकी से नज़र रखेंगे,क्योंकि इनका असर ग्लोबल रिस्क सेंटीमेंट और बाज़ार की निकट भविष्य की दिशा पर पड़ सकता है

Trading Ideas : बुधवार को उतार-चढ़ाव भरे सेशन में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी 137 अंक यानी 0.59 फीसदी की बढ़त के साथ 23,250 के आसपास कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी भी 300 प्वाइंट सुधरा है। बाजार को दिग्गज कंपनी रिलायंस का सपोर्ट मिल रहा है। हालांकि मिडकैप-स्मॉलकैप की हालत खराब है। इनमें लगातार दूसरे दिन भारी बिकवाली है। क्रूड 108 डॉलर के करीब है। लेकिन 10 साल की US बॉन्ड यील्ड में मामूली नरमी आई है।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वी के विजयकुमार का कहना है कि US बॉन्ड यील्ड के ऊंचे स्तर और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों की वजह से मार्केट में सतर्कता बनी हुई है। जब तक ये दोनों अहम मैक्रो-इकोनॉमिक फैक्टर ऊंचे बने रहेंगे, तब तक मार्केट में जोरदार वापसी की उम्मीद करना सही नहीं होगा। पिछले 5 दिनों से FIIs मार्केट में बिकवाली कर रहे हैं और US 10-साल की यील्ड 5% पर होने के कारण उनके मार्केट में हर छोटी तेजी पर बिकवाली करने की संभावना है।

आज की बैठक में फेड के ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट्स (bp) की बढ़ोतरी करने की सबसे अधिक संभावना है। हालांकि,इससे मार्केट पर असर पड़ने की संभावना कम है क्योंकि मार्केट ने इसे पहले ही पचा चुका । मार्केट पर ज्यादा असर फेड की उस टिप्पणी का होगा जिसमें मैक्रो-आउटलुक और भविष्य में ब्याज दरों को लेकर संभावित कदम के बारे में बताया जाएगा।

भले ही मार्केट कमजोर है,लेकिन इसमें कुछ खास शेयरों में निवेश के मौके हैं। HDFC बैंक के नए MD और CEO की नियुक्ति जल्द होने की उम्मीद है और NPCI द्वारा डिजिटल ट्रांज़ैक्शन के लिए लाए गए नए MDR नियम अहम घटनाएं हैं जो मार्केट पर असर डाल सकती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें