Trading Ideas: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में रिकवरी का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी निचले स्तरों से 100 प्वाइंट से ज्यादा के सुधार के साथ 25700 के पार निकला। RIL, ITC, NTPC और नेस्ले ने जोश भरा। बैंक निफ्टी और मिडकैप फ्लैट रहा। वहीं स्मॉलकैप आज OUTPERFORM कर रहा है। इस बीच मेटल शेयरों में जोरदार चमक देखने को मिल रहा है। निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब 2 परसेंट ऊपर कामकाज कर रहा। 3 से 4 परसेंट उछलकर टाटा स्टील और हिंडाल्को निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल है। सरकारी, डिफेंस और कैपिटल मार्केट की कंपनियों में भी अच्छी रौनक देखने को मिल रही है। लेकिन इ्ंफोसिस के नतीजों से पहले IT सेक्टर पर दबाव नजर आ रहा है। रियल्टी इंडेक्स भी नीचे फिसला है। ऐसे में आइए डालते है एक नजर आज बाजार एक्सपर्टस किन शेयरों पर तेजी की राय दे रहे है।
