सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल
सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल
बाजार में कुछ ज्यादा नहीं बदला है। निफ्टी अभी भी कन्फ्यूजन में है। बैंक निफ्टी अभी भी मजबूत इंडेक्स है। US से अभी भी मिलेजुले संकेत आ रहे हैं। FIIs के भी ट्रेंड्स मिलेजुले रहे हैं। बस इंडिया VIX थोड़ा भाग गया है। आज निफ्टी में एक गैपअप दिख रहा है। हालांकि गैपअप शुक्रवार की गिफ्ट निफ्टी के मुकाबले काफी फीका है। शुक्रवार को US सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ पर फैसले के बाद गिफ्ट निफ्टी 350 अंक ऊपर था। गिफ्ट निफ्टी देखकर ज्यादा उत्साह में नहीं आना चाहिए। आज निफ्टी 20 और 50 DEMA के ऊपर खुलेगा। अगर 25,650 के ऊपर टिका तो ट्रेंड के लिए बड़ा पॉजिटिव होगा।
बाजार: टैरिफ की खबर का असर
आज का सबसे बड़ा संकेत US की टैरिफ वाली खबर है। सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ को गैरकानूनी बताया और कहा कि IEEPA वाला प्रावधान ट्रंप इस्तेमाल नहीं कर सकते, लेकिन बड़ा सवाल इतना आसान फैसला था तो इतना समय क्यों लगा? डॉनल्ड ट्रंप ने सेक्शन 122 का इस्तेमाल किया।स पहले 10% और फिर 15% का ग्लोबल टैरिफ जड़ दिया। अब ध्यान रखिए, इससे खुश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हमारी ट्रेड डील हमारे प्रतिद्वंदी देशों से बेहतर थी। अगले 150 दिनों के बाद शायद ट्रंप ट्रेड डील वाला ही टैरिफ लगा दें इसके लिए वो सेक्शन 301 का इस्तेमाल कर सकते हैं। उसके लिए उन्हें साबित करना होगा कि US को नुकसान हो रहा है। खैर जो भी हो, अब इस खबर को प्रैक्टिकली समझिए। अभी कोई सफाई नहीं है कि टैरिफ से जमा किया हुआ रिफंड मिलेगा या नहीं। ऐसे में इस खबर को बहुत ज्यादा सेलिब्रेट मत करिए। बल्कि वापस अब रोज देखना होगा ट्रंप क्या कह रहे हैं। ट्रेड डील के बाद लगा था कम से कम ये फैक्टर खत्म हुआ ।
बाजार: अब क्या हो रणनीति?
रणनीति वही है जो लगातार काम कर रही है। फोकस करिए कुछ चुने हुए सेक्टर्स और शेयरों पर है। PSU बैंक, NBFC और ऑटो शेयर सबसे मजबूत हैं। IT शेयरों में हर रैली में फंसी पोजिशन्स से निकलें। अगर शॉर्ट करना है तो मौके आपको IT में ही मिलेंगे। जहां भी IT रैली फेल होगी, वहीं मौका होगा। SBI, L&T, आयशर और श्रीराम फाइनेंस जैसे शेयरों पर फोकस करें। मिडकैप शेयरों में भी ऐसे ही लीडरशिप वाले शेयर खोजें। किसी भी सेक्टर या शेयर में बॉटम खोजने की गलती ना करें। सिलेक्ट मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर बड़ी रैली के लिए तैयार हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि आपके पोर्टफोलियो वाले मिडकैप चलेंगे। इस बाजार में भी Ola जैसे शेयर लाइफ लो पर हैं। 2024 और 2025 के खराब IPOs वाले शेयर कभी रिकवर नहीं होंगे।
निफ्टी पर रणनीति
पहला रजिस्टेंस 25,650-25,700 (20 और 50 DEMA) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,725-25,800 (ऑप्शंस डेटा ) पर है। पहला सपोर्ट 25,550-25,600 (न्यूट्रल जोन) पर रहा। जबकि बड़ा सपोर्ट 25,350-25,400 (शुक्रवार का निचला स्तर) पर रहे। आज देखेंगे कि 25,650 के ऊपर टिक रहे हैं या नहीं। अगर पहले घंटे में हम 25,650 के ऊपर टिके रहे तभी खरीदें और 25,550 का एक सख्त स्टॉप लॉस लगा दें। अगर गैप-अप फेल हो तो देखें कि 25,550 बचता है या नहीं ।
बैंक निफ्टी पर रणनीति
बैंक निफ्टी अभी भी सबसे मजबूत इंडेक्स है। यहां ट्रेलिंग स्टॉप लॉस के साथ लॉन्ग रहें। बड़े गैप-अप का पीछा ना करें। 61,000-61,200 तक की कोई भी गिरावट नई एंट्री का मौका होगा। 60,600 का थोड़ा गहरा स्टॉप लॉस रखना होगा। इस स्विंग में शायद बैंक निफ्टी नया शिखर भी बना दे ।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।