Get App

Trading Ideas: 25,650 के ऊपर टिकना बाजार के लिए होगा बड़ा पॉजिटिव, चुनिंदा शेयरों और सेक्टर्स पर करें फोकस

Trading Ideas: रणनीति वही है जो लगातार काम कर रही है। फोकस करिए कुछ चुने हुए सेक्टर्स और शेयरों पर है। PSU बैंक, NBFC और ऑटो शेयर सबसे मजबूत हैं। IT शेयरों में हर रैली में फंसी पोजिशन्स से निकलें। अगर शॉर्ट करना है तो मौके आपको IT में ही मिलेंगे। जहां भी IT रैली फेल होगी, वहीं मौका होगा। SBI, L&T, आयशर और श्रीराम फाइनेंस जैसे शेयरों पर फोकस करें

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 23, 2026 पर 9:06 AM
Trading Ideas: 25,650 के ऊपर टिकना बाजार के लिए होगा बड़ा पॉजिटिव, चुनिंदा शेयरों और सेक्टर्स पर करें फोकस
Trading plan: बैंक निफ्टी अभी भी सबसे मजबूत इंडेक्स है। यहां ट्रेलिंग स्टॉप लॉस के साथ लॉन्ग रहें। बड़े गैप-अप का पीछा ना करें।

सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

बाजार में कुछ ज्यादा नहीं बदला है। निफ्टी अभी भी कन्फ्यूजन में है। बैंक निफ्टी अभी भी मजबूत इंडेक्स है। US से अभी भी मिलेजुले संकेत आ रहे हैं। FIIs के भी ट्रेंड्स मिलेजुले रहे हैं। बस इंडिया VIX थोड़ा भाग गया है। आज निफ्टी में एक गैपअप दिख रहा है। हालांकि गैपअप शुक्रवार की गिफ्ट निफ्टी के मुकाबले काफी फीका है। शुक्रवार को US सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ पर फैसले के बाद गिफ्ट निफ्टी 350 अंक ऊपर था। गिफ्ट निफ्टी देखकर ज्यादा उत्साह में नहीं आना चाहिए। आज निफ्टी 20 और 50 DEMA के ऊपर खुलेगा। अगर 25,650 के ऊपर टिका तो ट्रेंड के लिए बड़ा पॉजिटिव होगा।

बाजार: टैरिफ की खबर का असर

आज का सबसे बड़ा संकेत US की टैरिफ वाली खबर है। सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ को गैरकानूनी बताया और कहा कि IEEPA वाला प्रावधान ट्रंप इस्तेमाल नहीं कर सकते, लेकिन बड़ा सवाल इतना आसान फैसला था तो इतना समय क्यों लगा? डॉनल्ड ट्रंप ने सेक्शन 122 का इस्तेमाल किया।स पहले 10% और फिर 15% का ग्लोबल टैरिफ जड़ दिया। अब ध्यान रखिए, इससे खुश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हमारी ट्रेड डील हमारे प्रतिद्वंदी देशों से बेहतर थी। अगले 150 दिनों के बाद शायद ट्रंप ट्रेड डील वाला ही टैरिफ लगा दें इसके लिए वो सेक्शन 301 का इस्तेमाल कर सकते हैं। उसके लिए उन्हें साबित करना होगा कि US को नुकसान हो रहा है। खैर जो भी हो, अब इस खबर को प्रैक्टिकली समझिए। अभी कोई सफाई नहीं है कि टैरिफ से जमा किया हुआ रिफंड मिलेगा या नहीं। ऐसे में इस खबर को बहुत ज्यादा सेलिब्रेट मत करिए। बल्कि वापस अब रोज देखना होगा ट्रंप क्या कह रहे हैं। ट्रेड डील के बाद लगा था कम से कम ये फैक्टर खत्म हुआ ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें