Trading Ideas: स्टॉक सेलेक्शन है सही तो बाजार देगा शानदार रिटर्न, इन 4 सेक्टर में फिलहाल बन रहा पैसा

ये बाजार शानदार है अगर आपका स्टॉक सेलेक्शन सही है, लेकिन अगर गलत स्टॉक में फंसे हैं तो पिटाई जबरदस्त है। इस बाजार में अच्छे और खराब ट्रेडर का अंतर समझ आएगा और इसी बाजार में गुरू और फुरू का भी फर्क समझ आएगा

अपडेटेड Jan 29, 2026 पर 9:19 AM
Story continues below Advertisement
59,100 के ट्रेलिंग स्टॉप लॉस के साथ लॉन्ग रहें। 59,250-59,500 की नियंत्रित गिरावट में खरीदारी करें। अगर 59,100 टूटे तो लॉन्ग सौदों से बाहर हों और शॉर्ट भी करें।

सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

बड़ा सवाल यह है कि क्या ये रैली टिकाऊ है या ये एक ट्रैप है। मामला सारा अनुमान लगाने बनाम ट्रेडिंग का है। हमने एक नजरिया लिया था कि 24,950 दोबारा टेस्ट होगा। वो हुआ और वहां से 2 दिन की अच्छी रैली मिली। अभी के लिए अब नजरिया ये है कि ये काउंटर ट्रेंड रैली है और बेसिक सोच है कि ये रैली 25,400-25,600 पर फेल होगी। अब हो सकता है उससे पहले फेल हो या हो सकता है फेल ही न हो। ये हमें वक्त बताएगा कि ये नई रैली थी या ट्रैप। फिलहाल अगर आप लॉन्ग हैं, तो एक ट्रेलिंग SL रखें। अगर कल का निचला स्तर जोरदार तरीके से टूटा तो लॉन्ग सौदों से बाहर हो जाएं। अगले 2 दिन कोई बहुत बड़ा नजरिया ना लें। आज सेंसेक्स की एक्सपायरी है और कल बजट से पहले का लास्ट सेशन बजट रविवार को है और FII वॉल्यूम उस दिन नहीं होगा। सोमवार क्लोजिंग तक बाजार का टेक्सचर साफ होना चाहिए।

बाजार: आज के संकेत


जैसा उम्मीद थी, US फेड ने दरों में कोई बदलाव नहीं किया। पॉवेल साहब अब जाते-जाते अपनी legacy नहीं छोड़ेंगे। और इसीलिए पॉवेल अपनी कमेंट्री में थोड़े hawkish थे। कल रात की सबसे बड़ी हेडलाइन सोने में फिर 6% की बड़ी रैली थी। क्रूड भी बढ़कर अब करीब $69 के आसपास है। CNBC-TV18 सूत्र: भारत और US ट्रेड डील के बहुत करीब हैं, लेकिन अब जब तक सही में एक्शन नहीं होता, मार्केट रिएक्ट नहीं करेगा। आज खुलते ही हमें L&T के नतीजों पर रिएक्ट करना है। L&T के ऑपरेशनल नतीजे अच्छे हैं और शेयर इस महीने 7% नीचे है। ऐसे में आज L&T में थोड़ा पॉजिटिव नजरिया ले सकते हैं। नतीजों के लिहाज से आज काफी बड़ा दिन है। निफ्टी में आईटीसी और F&Oमें 16 बड़े नतीजे आने हैं। इसके अलावा आज सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी भी है। अगले 2-3 दिन ट्रेडिंग से थोड़ा आराम लीजिए। ट्रेड ढूंढिए मत, अगर स्क्रीन पर मिले तभी ट्रेड लें।

सोना और चांदी: आखिर हो क्या रहा है?

सबसे पहली बात: सोना और चांदी को शॉर्ट मत कीजिए। 1 महीने पहले भी बहुत लोग बोल रहे थे कि टॉप बन गया और वहां अगर शॉर्ट किया होता तो अकाउंट खाली हो जाता। जिस दिन भी सोना, चांदी गिरे हैं, वो सिर्फ खरीदारी का मौका रहा है । अगर सोना, चांदी या उनके ETF हैं तो उनमें बने रहें

बीच-बीच में बड़ी करेक्शन के लिए तैयार रहें, लेकिन ये रैली अगले 3 साल तक चलने वाली है। ये रैली फंडामेंटल्स और टेक्निकल्स का कॉम्बिनेशन है। अगले 3 साल बाजार को डॉनल्ड ट्रंप को झेलना है और डॉलर इसी तरह नीचे आता रहेगा और इसका सीधा फायदा कमोडिटीज को मिलता रहेगा। अगर डॉलर की प्रभुता खत्म होगी तो सोना और भी चलेगा।

बाजार: अब क्या हो रणनीति?

ये बाजार शानदार है अगर आपका स्टॉक सेलेक्शन सही है, लेकिन अगर गलत स्टॉक में फंसे हैं तो पिटाई जबरदस्त है। इस बाजार में अच्छे और खराब ट्रेडर का अंतर समझ आएगा और इसी बाजार में गुरू और फुरू का भी फर्क समझ आएगा। निफ्टी के 8 शेयर इस महीने 8-13% ऊपर हैं और निफ्टी के 10 शेयर इस महीने में 8-20% नीचे भी हैं। अपने दौड़ने वाले शेयरों में बने रहें और घाटे वालों से निकलें। मेटल्स, PSU बैंक, डिफेंस और कैपिटल मार्केट शेयर सबसे मजबूत हैं। फिलहाल के लिए खुद को इन्हीं 4 सेक्टर्स में रखें। कल डिफेंस जैसा बड़ा सेक्टर इंडेक्स 7% ऊपर था। ये बहुत concentrated मार्केट है और आपको इसी के हिसाब से चलना होगा और इसी लिए Chart GPT और spotlight में शेयर भी रिपीट हो रहे हैं। इसके अलावा बीच-बीच में सेक्टर रोटेशन होता रहेगा।

निफ्टी पर रणनीति

पहला सपोर्ट 25,150-25,200 (कल का low) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट: 25,000-25,050 (ऑप्शंस जोन) पर है। पहला रजिस्टेंस 25,350-25,400 (कल का high) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 25,450-25,550 (10 और 20 DEMA जोन) पर। अगर निफ्टी 25,150-25,200 बचाता है तभी खरीदें, 25,100 का सख्त SL रखें। मौजूदा लॉन्ग सौदों के लिए 25,100 का SL रखें। अगर निफ्टी 25100 के नीचे निर्णायक तौर पर फिसले, तभी शॉर्ट ट्रेड खुलेगा। अगर निफ्टी को 25,350-25,400 रिजेक्शन मिले तब भी शॉर्ट कर सकते हैं, SL 25,450 पर लगाए।

बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी

59,100 के ट्रेलिंग स्टॉप लॉस के साथ लॉन्ग रहें। 59,250-59,500 की नियंत्रित गिरावट में खरीदारी करें। अगर 59,100 टूटे तो लॉन्ग सौदों से बाहर हों और शॉर्ट भी करें।

Crude Oil:4 महीने की ऊंचाई पर पहुंचा क्रूड,अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने बढ़ाई बाजार की टेंशन

Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, भारतीय बाजार की शुरुआत हो सकती है मजबूत

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।