Trading Ideas: बाजार में मैक्रो फैक्टर काफी निगेटिव रहें, मगर बाजार नहीं टूटा, समझिए बाजार का टेक्सचर आखिर क्या कह रहा

Trading Ideas:अब इस बाजार में कुछ सेक्टर्स में SIP का समय आ चुका है। अच्छे PSU बैंक, NBFC, एविएशन और पेंट शेयरों में SIP का समय है। ट्रेडिंग में अभी भी मजबूत शेयरों के साथ ही रहेंगे। इंडेक्स में अभी भी रेंज को स्मार्ट तरीके से ट्रेड करना है।

अपडेटेड May 21, 2026 पर 9:29 AM
Story continues below Advertisement
Index trading strategy : अआज बैंक निफ्टी में अच्छी तेजी हो सकती है। कच्चा तेल का नीचे आना बड़ा पॉजिटिव है। सुबह रुपए की ओपनिंग पर नजर रहेगी।

सीएनबीसी- आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

बाजार का टेक्सचर समझाते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि 11 मई को निफ्टी 23,815 पर बंद हुआ था। अगर गिफ्ट निफ्टी सही है तो आज हम करीब वहीं खुलेंगे। इस बीच निफ्टी का निचला स्तर रहा 23,262 और हाई 23,839 था। मगर बाजार ने जबदस्त तरीके से 23,262 से 23,839 की रेंज को नहीं तोड़ा। बाजार में मैक्रो फैक्टर काफी निगेटिव रहे, मगर बाजार नहीं टूटा। बाजार इस उम्मीद पर नहीं गिर रहा है कि FIIs के लिए टैक्स के मोर्चे पर कुछ आएगा। वरना $110 का कच्चा तेल और $96 का डॉलर-रुपया होने पर हम 23,000 तोड़ चुके होते।

उन्होंने आगे कहा कि आज कच्चे तेल के दाम 5% नीचे आए हैं, देखना होगा हम टिकेंगे या नहीं। बाजार में गैपअप या गैपडाउन को चेज करके पैसा नहीं बन रहा है। पैसा बन रहा है पहले घंटे इंतजार करके contra ट्रेड लेने में। मतलब गैपडाउन हो तो लॉन्ग और गैपअप हो तो शॉर्ट। देखते हैं आज ये सिलसिला चलेगा या थमेगा।

बाजार: अब क्या है स्ट्रक्चर?


भारतीय बाजार अंडरपरफॉर्म कर रहे हैं और इसका सबसे बड़ा कारण FIIs बिकवाली नहीं है। FIIs बिकवाली नई नहीं है और भारत इकलौता इमर्जिंग मार्केट नहीं है जहां बिकवाली हो रही है। हमने FIIs बिकवाली के साथ भी 3 साल की बड़ी बुल मार्केट देखी थी। मगर अब FIIs की बिकवाली असर कर रही है क्योंकि सेंटिमेंट खराब हैऔर इसका सबसे बड़ा कारण है हमारी नतीजों में ग्रोथ। अर्निंग्स ग्रोथ अगर पिकअप करेगी तो बाकी सब ठीक हो जाएगाऔर इसीलिए US-ईरान लड़ाई एकदम गलत समय पर हुई।

आखिरकार, हमारे यहां नतीजों में सुधार आ रहा था। मगर अब इस लेवल के कच्चे तेल पर बड़ा मैक्रो रिस्क है और अगर तेल कुछ हफ्तों तक 100 के ऊपर रहा तो बड़ा निगेटिव है। बाजार गिर इसलिए नहीं रहा है क्योंकि FII के लिए टैक्स के मोर्चे पर कुछ आने की उम्मीद है। मिडकैप और स्मॉलकैप आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। निफ्टी 23200 के ऊपर रहा अगर और ये ट्रेंड शायद चलता रहे । मगर अगर निफ्टी ने 23200 तोड़ा तो मिडकैप पर भी दबाव आएगा।

बाजार: अब क्या हो रणनीति?

अब इस बाजार में कुछ सेक्टर्स में SIP का समय आ चुका है। अच्छे PSU बैंक, NBFC, एविएशन और पेंट शेयरों में SIP का समय है। ट्रेडिंग में अभी भी मजबूत शेयरों के साथ ही रहेंगे। इंडेक्स में अभी भी रेंज को स्मार्ट तरीके से ट्रेड करना है। बैंक निफ्टी ने कल रिकवरी के संकेत दिखाए हैं। अब बैंक निफ्टी में 52,800 का make or break लेवल बन चुका है। बैंक निफ्टी एक बार 54,000-54,500 तक जा सकता है। उसके ऊपर टिका तो ही बड़ी वाली शॉर्ट कवरिंग होगी। वरना फिर से रैली के फेल होने का रिस्क रहेगा। निफ्टी के लिए 23,850-23,900 पर बड़ी रजिस्टेंस है। अगर रैली फेल हुई तो यहीं कहीं पर होगी।

निफ्टी आउटलुक

निफ्टी के लिए पहली रजिस्टेंस 23800-23850 पर है जबकि बड़ी रजिस्टेंस 23950-24050 पर है। 23800-23900 पर रैली के फेल होने का इंतजार करें

अगर रैली फेल हुई तो 23950 का SL रखकर शॉर्ट करें। पहला सपोर्ट 23600-23650 पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 23450-23500 पर है। 23650-23700 खरीदारी का बेस्ट जोन है इसके लिए SL 23550 पर लगाए।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

आज बैंक निफ्टी में अच्छी तेजी हो सकती है। कच्चा तेल का नीचे आना बड़ा पॉजिटिव है। सुबह रुपए की ओपनिंग पर नजर रहेगी। एक बार के लिए 54000-54200 तक जा सकते हैं। उसके बाद देखेंगे कि टिक रहा है या नहीं। अगर 54200 पर रैली फेल हुई तो 54400 के SL से बिकवाली करें। वरना 54500-54800 तक के भी लक्ष्य रहेंगे। 52800 अब बैंक निफ्टी के लिए लक्ष्मण रेखा है।

Global Market: US-ईरान युद्ध के जल्द खत्म होने की उम्मीद में एशिया बाजार में तेजी, कोस्पी 6% तक उछला, US बॉन्ड यील्ड में नरमी

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।