Get App

Trading Ideas: बाजार में मैक्रो फैक्टर काफी निगेटिव रहें, मगर बाजार नहीं टूटा, समझिए बाजार का टेक्सचर आखिर क्या कह रहा

Trading Ideas:अब इस बाजार में कुछ सेक्टर्स में SIP का समय आ चुका है। अच्छे PSU बैंक, NBFC, एविएशन और पेंट शेयरों में SIP का समय है। ट्रेडिंग में अभी भी मजबूत शेयरों के साथ ही रहेंगे। इंडेक्स में अभी भी रेंज को स्मार्ट तरीके से ट्रेड करना है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 21, 2026 पर 9:29 AM
Trading Ideas: बाजार में मैक्रो फैक्टर काफी निगेटिव रहें, मगर बाजार नहीं टूटा, समझिए बाजार का टेक्सचर आखिर क्या कह रहा
Index trading strategy : अआज बैंक निफ्टी में अच्छी तेजी हो सकती है। कच्चा तेल का नीचे आना बड़ा पॉजिटिव है। सुबह रुपए की ओपनिंग पर नजर रहेगी।

सीएनबीसी- आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

बाजार का टेक्सचर समझाते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि 11 मई को निफ्टी 23,815 पर बंद हुआ था। अगर गिफ्ट निफ्टी सही है तो आज हम करीब वहीं खुलेंगे। इस बीच निफ्टी का निचला स्तर रहा 23,262 और हाई 23,839 था। मगर बाजार ने जबदस्त तरीके से 23,262 से 23,839 की रेंज को नहीं तोड़ा। बाजार में मैक्रो फैक्टर काफी निगेटिव रहे, मगर बाजार नहीं टूटा। बाजार इस उम्मीद पर नहीं गिर रहा है कि FIIs के लिए टैक्स के मोर्चे पर कुछ आएगा। वरना $110 का कच्चा तेल और $96 का डॉलर-रुपया होने पर हम 23,000 तोड़ चुके होते।

उन्होंने आगे कहा कि आज कच्चे तेल के दाम 5% नीचे आए हैं, देखना होगा हम टिकेंगे या नहीं। बाजार में गैपअप या गैपडाउन को चेज करके पैसा नहीं बन रहा है। पैसा बन रहा है पहले घंटे इंतजार करके contra ट्रेड लेने में। मतलब गैपडाउन हो तो लॉन्ग और गैपअप हो तो शॉर्ट। देखते हैं आज ये सिलसिला चलेगा या थमेगा।

बाजार: अब क्या है स्ट्रक्चर?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें