Trading Ideas : अच्छी शुरुआत के बाद ऊपर से हल्का हुआ बाजार, शॉर्ट टर्म में मोटी कमाई के लिए इन दो शेयरों पर रहे नजर

Trading Ideas : मार्केट ट्रेंड पर बात करते हुए manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि निफ्टी में पिछले चार दिनों में 1000 पॉइंट से ज़्यादा की रैली दिखाई दी है और अभी भी कहीं पर भी रिवर्सल के संकेत नहीं है। निफ्टी अब 200 डे मूविंग एवरेज टेस्ट कर सकता है जो कि 23,900 के आसपास है

अपडेटेड Nov 04, 2026 पर 11:11 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trading Ideas :आज के लिए अपनी स्टॉक स्पेसिफिक रणनीति साझा करते हुए मानस जायसवाल ने कहा कि उनकी नेस्ले में खरीदारी की सलाह होगी। उन्होंने कहा कि एफएफसीजी काफी बेहतर कर रहे हैं

Trading Ideas : अच्छी शुरुआत के बाद बाजार ऊपरी स्तरों से हल्का हुआ है। निफ्टी 23800 के पास दिख रहा है। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी कायम है। बुल्स की दीवाली जारी है। निफ्टी करीब 80 अंक उछलकर 24000 की तरफ जाता दिख रहा है। बैंक निफ्टी भी इंट्राडे में 55800 के पार जाता दिखा है। मिडकैप-स्मॉलकैप में भी जोश है। FIIs की खरीदारी और कच्चे तेल में नरमी से बाजार का जोश हाई है। FMCG के बाद रियल्टी और NBFCs में अच्छी खरीदारी है। दोनों इंडेक्स करीब एक फीसदी चढ़े हैं। साथ ही PSU बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑटो और डिफेंस में भी मजबूती है। लेकिन कैपिटल मार्केट शेयरों में कमजोरी है। यह इंडेक्स करीब एक फीसदी नीचे है।

मार्केट ट्रेंड पर बात करते हुए manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि निफ्टी में पिछले चार दिनों में 1000 पॉइंट से ज़्यादा की रैली दिखाई दी है और अभी भी कहीं पर भी रिवर्सल के संकेत नहीं है। निफ्टी अब 200 डे मूविंग एवरेज टेस्ट कर सकता है जो कि 23,900 के आसपास है। निफ्टी अगर 23,900 के ऊपर निकलेगा और 200 डे मूविंग एवरेज को ब्रेक करेगा तो इसमें 24,400 की तरफ तेजी आ सकती है। ऐसे में जब तक निफ्टी 23,300 के ऊपर ट्रेड करता रहेगा हर गिरावट पर खरीदारी करनी है। 23,300 के नीचे स्टॉप लॉस लगाएं और 24,400 के टारगेट सेट करें।

बैंक निफ्टी के चार्ट्स भी बेहतर लग रहे हैं। हालांकि इसके लिए 56,000 के आसपास एक रेजिस्टेंस है। लेकिन अगर ये 56,000 के ऊपर निकला तो इसमें 1000 अंको की रैली देखने को मिल सकती है। बैंक निफ्टी में भी लॉन्ग ट्रेड ही बनता है। इसके लिए स्टॉप लॉस 54,900 के नीचे रखें।


आज के लिए अपनी स्टॉक स्पेसिफिक रणनीति साझा करते हुए मानस जायसवाल ने कहा कि उनकी नेस्ले में खरीदारी की सलाह होगी। उन्होंने कहा कि एफएफसीजी काफी बेहतर कर रहे हैं। नेस्ले में रिवर्सल के साइन देखने को मिले हैं। इसने अपने 10 डे मूविंग एवरेज को रिगेन किया है। इंट्राडे चार्ट पर हायर टॉप हायर बॉटम्स का ट्रेंड है। इस शेयर में 1214 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 1275 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की जा सकती है।

इसके साथ ही उनकी EICHER MOTORS में भी खरीदारी की सलाह है। यहां पर भी एक फ्रेश ब्रेकआउट देखने को मिला है। स्टॉक अपने 200 मूविंग एवरेज के ऊपर निकला है। इस शेयर में 7300 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 7600 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।

 

Market trend : बाजार ने शुरुआती नुकसान की कर ली भरपाई, आज इन दो शेयरों में हो सकती है बंपर कमाई

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।