Trading Ideas: ग्लोबल टेंशन और अच्छे घरेलू संकेतों के बीच फंसा बाजार, अच्छे थीम्स और शेयरों पर फोकस से बनेगा पैसा

Trading Ideas: बैंक निफ्टी में अब पूरी कहानी 200 DMA की है। 200 DMA अब 57,300 पर है। 56,800-57,200 के बीच में लॉन्ग सौदों में मुनाफावसूली करें। नई खरीदारी के लिए यहां से 2 तरीके हैं या तो 55,500-55,800 तक की गिरावट मिल जाए । या फिर 57,300 के ऊपर हम सेटल हो जाएं

अपडेटेड Apr 20, 2026 पर 9:18 AM
Story continues below Advertisement
Trading Ideas:आज भी मिडकैप और स्मॉलकैप शायद आउटपरफॉर्म करें। निफ्टी में 24,050 का ट्रेलिंग SL रहा है, उसे आज रिविजिट करेंगे।

सीएनबीसी- आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

बाजार में पिछले 48 घंटे मानो 1 सदी के बराबर थे। शुक्रवार शाम तक लग रहा था कि सोमवार को 500 अंकों का गैपअप होगा। शनिवार सुबह तक लगा कि कहीं गैपडाउन न हो जाए। शनिवार शाम तक लगा कि अब सब कुछ बराबर हो गया। ICICI बैंक और HDFC बैंक के अच्छे नतीजों का आज असर दिखेगा लेकिन क्रूड $86 तक जाकर वापस $96 तक आया और मूड बिगाड़ गया। खैर जो भी हो, बाजार एक बड़े अपट्रेंड में है और ऐसे में रणनीति वही रहेगी। चुनिंदा शेयरों पर फोकस करें। इंडेक्स पर दोनों तरफ के बड़े ट्रेड हम पहले ही प्ले कर चुके हैं। पिछले कुछ दिनों से फोकस सिर्फ चुनिंदा शेयरों पर रहा है। आज भी मिडकैप और स्मॉलकैप शायद आउटपरफॉर्म करें। निफ्टी में 24,050 का ट्रेलिंग SL रहा है, उसे आज रिविजिट करेंगे।

वीकेंड की खबरों को कैसे देखें?

एक तरीके से अच्छा है कि ये सब कुछ वीकेंड पर हुआ है। हॉर्मुज खुलने की खबर हमारे बाजार बंद होने के तुरंत बाद आई। अगर मार्केट में आती तो आज लोग बुरी तरह फंस जाते। हां, अगर आपने शुक्रवार रात को ही जश्न मना लिया था तो अब थोड़ा बुरा लगेगा । रात को गिफ्ट निफ्टी देखकर नाचना नहीं है, फिर सबक मिला, लेकिन फिर भी बहुत ज्यादा मायूस होने वाली बात नहीं है। बाजार में लड़ाई वाला बॉटम बन चुका है। सिर्फ स्थिति और ज्यादा खराब होने पर ही ये बॉटम अब टूटेगा। ये सब बातचीत का ही हिस्सा है और ये सब चलता है। दोनों पक्ष ये दिखाना चाहेंगे कि वो जीते हैं और लड़ाई ऐसे ही खत्म होती है जहां दोनों को लगे कि वो जीत गए। मगर एक अच्छी बात ये है कि बैंकों के नतीजे शानदार रहे और बाजार के लिए एक बड़ा रिस्क कम हुआ कि बैंक की नतीजे कैसे होंगे। हालांकि अब भी बाजार के लिए बड़ा रिस्क अप्रैल-जून तिमाही का है।


बाजार: क्या हो रणनीति?

लॉन्ग सौदों में 24,050 का ट्रेलिंग SL रहा है। आज एक और दिन वही SL बरकरार रखेंगे। पूरी तरह टेक्निकल रूप से, निफ्टी ने lower low और lower high बनाया है। फर्क ये कि गुरुवार को हम दिन के लो के पास बंद हुए, जबकि शुक्रवार को दिन के हाई पर है। ऐसे में आज अगर higher high और higher low बना तो higher SL मिलेगा। आज का सबसे बड़ा सवाल होगा बैंक निफ्टी में कैसा रिएक्शन रहता है। ICICI बैंक के नतीजे शानदार हैं, HDFC बैंक के भी अच्छे हैं, लेकिन बाजार कई बार रिएक्शन उल्टा दिखाता है। इंडेक्स में अब रिस्क-रिवॉर्ड बहुत अच्छा नहीं है, लेकिन चुनिंदा शेयरों पर मौके अभी भी जबरदस्त हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप में एक बड़ी रैली की शुरुआत हो चुकी है। अच्छे थीम्स और शेयरों पर फोकस करें। एंजेल वन 25% चलने के बावजूद नतीजों पर 10% भागा। इस बाजार में hope trade नहीं, result trade चलेगी। जो अच्छे नतीजे लाएगा, वही बाजी मार ले जाएगा।

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी का पहला रजिस्टेंस 24,450-24,500 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 24,750-24,800 पर है। पहला सपोर्ट 24,200-24,250 पर बना हुआ है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,000-24,050 पर है। 24,450-24,500 रिजेक्ट हो तो बेचें और स्टॉपलॉस 24,550 पर है । 24,550 के ऊपर टिके रहे तो 24,800 तक जा सकते हैं । खरीदारी का सबसे अच्छा जोन 24,200-24,250 पर है इसके लिए SL 24,150 पर लगाए।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी में अब पूरी कहानी 200 DMA की है। 200 DMA अब 57,300 पर है। 56,800-57,200 के बीच में लॉन्ग सौदों में मुनाफावसूली करें। नई खरीदारी के लिए यहां से 2 तरीके हैं या तो 55,500-55,800 तक की गिरावट मिल जाए । या फिर 57,300 के ऊपर हम सेटल हो जाएं। अगर 57,000-57,100 रिजेक्ट हो तो शॉर्ट करें और स्टॉपलॉस 57,300 पर लगाए।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।