Trading Ideas : 22900-22800 तक गिर सकता है निफ्टी, शॉर्ट टर्म में मोटी कमाई के लिए इन दो शेयरों पर रहे नजर

Trading Ideas : श्रीकांत चौहान ने कहा कि बैंक निफ्टी ने पिछले 10-12 दिनों निफ्टी की तुलना में कमजोर प्रदर्शन किया है। ऐसे केस में अक्सर देखने को मिलता है कि जब मार्केट में वीकनेस आती है तो जिसमें रिलेटिव परफॉर्मस बहुत कम होता है वो सेक्टर या स्टॉक ज्यादा गिरता है। इस समय हमें बैंक निफ्टी में वही ट्रेंड देखने मिल रहा है इसमें थोड़ा और करेक्शन पॉसिबल है

अपडेटेड Sep 24, 2026 पर 12:38 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trading Ideas:श्रीकांत चौहान ने बताया कि उन्होंने मीडियम टर्म व्यू से लार्ज कैप बैंक्स में लॉन्ग पोजीशन बनाई है

Trading Ideas : गुरुवार,24 सितंबर को भारतीय शेयर बाज़ार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी 23,200 के आसपास कारोबार कर रहा है। फार्मा और रियल्टी को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। ऐसे में बाजार पर बात करते हुए लिए कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) के इक्विटी रिसर्च हेड (Equity Research Head) श्रीकांत चौहान ने कहा कि मार्केट सेटअप देखें तो तो इसने 23250 के आसपास स्थित दो दिन पहले के लो लेवल को तोड़ दिया है। यह लेवल काफी अहम था। बहुत ही शॉर्ट टर्म के नजरिए से देखें तो यह 23500-23000 के रेंज के अंदर था। लेकिन अब निफ्टी ने 23250 के लेवल को तोड़ दिया है। इसको देखते हुए लगता है कि यह करेक्शन और आगे बढ़ता दिख सकता है। अब निफ्टी 23100-23050 के लेवल तक गिर सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी 23000 के लेवल को भी तोड़ देता है तो ये गिरावट 22900-22800 तक जा सकती है। क्रूड ऑयल में तेजी है, बॉन्ड यील्ड में बढ़त है। इसको देखते हुए लगता है कि बाजार पर प्रेशर बना रहेगा। बाजार में स्टॉक स्पेसिफिक ऐक्शन रहेगा लेकिन इंडेक्स पर प्रेशर बना रहेगा।

अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए श्रीकांत चौहान ने कहा कि अच्छी खबरों के चलते उनको गोदरेज एग्रोवेट का शेयर अच्छा लग रहा है। इसमें एक बड़ा बॉटमिंग आउट फॉरेशन बना हुआ है। यह अभी 683 रुपए के आसपास है। शॉर्ट टर्म में यह स्टॉक 730-740 रुपए तक के लेवल्स दिखा सकता है। मार्केट थोड़ा सा वोलेटाइल है। इसी वजह से इसमें पोजीशनल ट्रेड लेना चाहिए। इसे 683 रुपए के आसपास खरीदे, 660 रुपए का स्टॉप लॉस रखें और 740 के टारगेट्स रखें।


दूसरा स्टॉक जो अच्छा लग रहा है वो है इंजीनियर्स इंडिया। यहां पर भी एक लॉन्ग टर्म ब्रेकआउट हुआ है और स्टॉक 300 रुपए के ऊपर सस्टेन हो रहा है। लगता है कि ये स्टॉक भी 335-340 रुपए तक के लेवल्स दिखा सकता है। करंट लेवल से इसे खरीदे और 290 रुपए का स्टॉप लॉस रखें। ये दोनों स्टॉक मिड कैप या साइड मार्केट से है। लेकिनओवरऑल लगता है कि इनमें मोमेंटम कंटिन्यू हो सकता है।

बैंकिंग स्पेस पर बात करते हुए श्रीकांत चौहान ने कहा कि बैंक निफ्टी ने पिछले 10-12 दिनों निफ्टी की तुलना में कमजोर प्रदर्शन किया है। ऐसे केस में अक्सर देखने को मिलता है कि जब मार्केट में वीकनेस आती है तो जिसमें रिलेटिव परफॉर्मस बहुत कम होता है वो सेक्टर या स्टॉक ज्यादा गिरता है। इस समय हमें बैंक निफ्टी में वही ट्रेंड देखने मिल रहा है इसमें थोड़ा और करेक्शन पॉसिबल है। बैंक निफ्टी में 55000 या 54800 तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। बैंक निफ्टी करेक्शन में आते हुए नजर आएगा बैंक स्टॉक्स में प्रेशर है।

इस बातचीत में श्रीकांत चौहान ने बताया कि उन्होंने मीडियम टर्म व्यू से लार्ज कैप बैंक्स में लॉन्ग पोजीशन बनाई है। उन्होंने जिन बैंकों में पोजीशन बनाई है उनमें Axis Bank, State Bank, ICICI Bank और HDFC Bank शामिल हैं। लेकिन अभी मार्केट थोड़ा प्रेशर में है। ऐसा लगता है कि अभी थोड़ा और प्रेशर मैनेज करना पड़ेगा। अगर निफ्टी 23,000 के लेवल्स को तोड़ता है तो फिर दिक्कतें थोड़ी और बढ़ती हुई नजर आएंगी। लेकिन अभी के लिए ऐसा लगता है कि अगर मीडियम टर्म व्यू हो तो HDFC बैंक, ICICI बैंक जैसे स्टॉक खरीदे जा सकते हैं। लेकिन बहुत शॉर्ट टर्म व्यू हो तो अभी भी इन स्टॉक्स से दूर रहना फायदेमंद रहेगा। अगर आपका शॉर्ट टर्म का नजरिया है तो इन शेयरों से दूरी बना कर रखें। लेकिन अगर आप मीडियम से लॉन्ग टर्म नजरिए से देख रहे हैं तो HDFC बैंक और ICICI बैंक में निवेश के मौके हैं।

 

IRDAI ने इश्योरेंस कंपनियों को दिया जोर का झटका, 7% तक टूटे HDFC लाइफ और ICICI प्रूडेंशियल के शेयर

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।