Trading Ideas : ग्लोबल मार्केट से मिल रहे कमजोर संकेतों के बीच,11 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। निफ्टी 23300 के नीचे आ गया है। सेंसेक्स 708 अंक या 0.95% गिरकर 74,194 पर और निफ्टी 239 अंक या 1.02% गिरकर 23,238 पर दिख रहा है। निफ्टी पर गिरने वाले प्रमुख शेयरों में हिंडाल्को,टाटा स्टील,JSW स्टील,इंटरग्लोब एविएशन और बजाज फाइनेंस शामिल हैं। जबकि बढ़ने वाले शेयरों में ONGC,TCS,टेक महिंद्रा,कोल इंडिया और HCL टेक्नोलॉजीज शामिल हैं। IT सेक्टर को छोड़कर,बाकी सभी सेक्टर इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। मेटल, बैंक और ऑटो सेक्टर में 1-3% की गिरावट देखने को मिल रही। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी 1.4% की गिरावट आई है।
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वी के विजयकुमार ने कहा कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण मार्केट के लिए मुश्किलें बढ़ रही हैं। ब्रेंट क्रूड की कीमत बढ़कर लगभग $108 हो गई है। अगर कच्चे तेल की कीमतों इसी तरह बढ़ती रहीं तो भारत की GDP ग्रोथ और कॉर्पोरेट अर्निंग पर काफी बुरा असर होगा।
बाजार के लिए एक और बड़ी मुश्किल यूएस बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी है। 10 बॉन्ड यील्ड जो अभी 4.96% पर है,5% के करीब पहुंच रही है। कई लोग इसे ग्लोबल इक्विटी के लिए एक अहम मोड़ (inflection point) मानते हैं। ग्लोबल इक्विटी मार्केट में गिरावट की संभावना है,लेकिन इसका सही समय बताना मुश्किल है।
तेजी से बढ़ते भारतीय IPO मार्केट ने भी निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। भारी ओवर-सब्सक्रिप्शन और लिस्टिंग पर अच्छे मुनाफ़े ने लाखों निवेशकों को IPO मार्केट की तरफ आकर्षित किया है। इसने सेकेंडरी मार्केट से बड़ी मात्रा में पैसा खींच लिया है। इस महीने की 17 तारीख को आम जनता के लिए खुलने वाले NSE IPO को लेकर भी काफी उत्साह है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए निवेशकों को इस मुश्किल माहौल में सावधानी बरतनी चाहिए।
आज क्या हो ट्रेंडिंग रणनीति इस पर बात करते हुए manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि मार्केट में मंदी का ट्रेंड कायम है। निफ्टी में 23400 के नीचे बिकवाली की राय होगी। इसके लिए लक्ष्य 23170-23150 और स्टॉपलॉस-23475 रखे। 23650 के ऊपर खरीदारी की राय होगी। इसके लिए लक्ष्य23775 और स्टॉपलॉस 23584 रखें।
मानस जायसवाल ने कहा कि बैंक निफ्टी में 56500 के नीचे बिकवाली की राय होगी। इसके लिए लक्ष्य 56000 और स्टॉपलॉस 56750 रखें। वहीं, 57300 के ऊपर खरीदारी की राय होगी।
चकाचक चार्ट वाले शेयर बताते हुए मानस जायसवाल ने कहा कि उनको आज सीडीएसएल और ब्लू स्टार में कमाई के मौके दिख रहे हैं। सीडीएसएल में 1376 रुपए के स्टॉपलॉस से 1315 रुपए के टारेगेट के लिए बिकवाली करें। वहीं, ब्लू स्टार में 1479 रुपए के स्टॉपलॉस से 1575 रुपए के टारेगेट के लिए खरीदारी करें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।