Trading Ideas: बाजार का केवल ट्रेंड हैं टूटा, अब भी बाकी है दम, बस फोकस बदलने से बनेगा पैसा

Trading Ideas: अनुज सिंघल का मानना है कि कुछ समय के लिए ज्यादा FII हिस्सेदारी वाली शेयरों से दूर रहें। ऐसे कई शेयर मिलेंगे जो चल रहे हैं। अपना फोकस इस समय सिर्फ वहां रखिए जहां मोमेंटम है। HDFC बैंक अगर 5.25% नीचे है तो ICICI बैंक 6% ऊपर भी है। ऑटो, IT और फार्मा में इस समय शानदार मोमेंटम है। मेटल शेयरों में इस समय थोड़ी मुनाफावसूली का रिस्क है

अपडेटेड Jan 08, 2026 पर 9:10 AM
Story continues below Advertisement
बैंक निफ्टी अभी भी निफ्टी से एक कदम बेहतर है। HDFC बैंक के इतने गिरने के बावजूद बैंक निफ्टी मजबूत है।

सीएनबीसी- आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

बाजार का मीडियम टर्म ट्रेंड अभी भी बढ़िया है। और लॉन्ग टर्म ट्रेंड तो काफी शानदार है। लेकिन जो पिछले हफ्ते का ट्रेंड था वो टूट गया है। FIIs के लौटने के बाद बाजार में volatility बढ़ी है। कल फिर HDFC बैंक में बड़ी डिलीवरी बेस्ड बिकवाली हुई है। कल IT ने बाजार को टूटने से बचा लिया।

आज के संकेत

डॉनल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से कड़ा रुख अपनाया है। ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने से संबंधित बिल का समर्थन किया है। ट्रंप को रूस से सस्ता क्रूड खरीदने वालों को सजा देने की ताकत देता है प्रस्तावित बिल। बिल का टार्गेट रूसी तेल के बड़े खरीदार मसलन चीन, भारत और ब्राजील हैं। दिक्कत ये भी है कि हमें नहीं पता अब हम रूस से कितना कच्चा तेल ले रहे हैं। हर जगह बस ये बात है कि हमने बड़ी कटौती की है , लेकिन कहीं न कहीं अब भी ट्रेड डील वाला मामला अटका पड़ा है।


आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी भी है, तेज उतार-चढ़ाव हो सकता है। Q3 अपडेट्स के बाद अब नजर नतीजों पर होगी। कल FIIs ने इंडेक्स फ्यूचर्स में की बड़ी बिकवाली की। कैश और फ्यूचर्स मिलाकर `4000 Cr की बिकवाली हुई। ये साफ है कि पिछले हफ्ते की रैली थोड़ी गैरवाजिब थी

क्योंकि पिछले हफ्ते की पूरी रैली FIIs की छुट्टी में हुई थी। अब FIIs वापस लौटे हैं और हाई पर बिकवाली कर रहे हैं। पुट कॉल रेश्यो अब 0.89 पर आ गया है जो 1.46 तक चला गया था। बाजार किसी भी एंगल से कमजोर नहीं है, लेकिन ट्रेंड टूट गया है। निफ्टी अगर 25,950 के नीचे बंद हुआ तो ट्रेंड निगेटिव होगा

HDFC बैंक: आखिर दिक्कत क्या है?

इस हफ्ते HDFC बैंक 5.25% नीचे आ चुका है और निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों में HDFC बैंक का बड़ा वेट है। कल का सबसे डरावना नंबर था HDFC बैंक का डिलीवरी वॉल्यूम में। कल 5,000 Cr के वॉल्यूम में 83% डिलीवरी वॉल्यूम दिखा जबकि 4,180 Cr के डिलीवरी वॉल्यूम सिर्फ डिलीवरी बैंक में था। HDFC बैंक में अभी भी सबसे ज्यादा होल्डिंग FIIs की है। FIIs की HDFC बैंक में 46% की होल्डिंग है। HDFC का HDFC बैंक में 7.5 Lk Cr का हिस्सा है और सबसे ज्यादा लिक्विडिटी उन्हें इसी शेयर में मिलती है।

तो अब कहां फोकस करें?

अनुज सिंघल का मानना है कि कुछ समय के लिए ज्यादा FII हिस्सेदारी वाली शेयरों से दूर रहें। ऐसे कई शेयर मिलेंगे जो चल रहे हैं। अपना फोकस इस समय सिर्फ वहां रखिए जहां मोमेंटम है। HDFC बैंक अगर 5.25% नीचे है तो ICICI बैंक 6% ऊपर भी है। ऑटो, IT और फार्मा में इस समय शानदार मोमेंटम है। मेटल शेयरों में इस समय थोड़ी मुनाफावसूली का रिस्क है।

बजट से पहले की थीम्स पर भी फोकस कर सकते हैं। ऑयल, केमिकल्स, फर्टिलाइजर, रेलवे, डिफेंस शेयरों पर नजर रखें। चुनिंदा NBFC शेयरों में काफी मजबूती है। कुछ PSU बैंकों में भी मोमेंटम काफी मजबूत है। इंडेक्स में दोनों तरफ की ट्रेड्स के लिए तैयार रहें।

निफ्टी पर रणनीति

पहला सपोर्ट 26,050-26,100 (20 DEMA, कल का low) पर है। सबस बड़ा सपोर्ट 25,950-26,000 (50 DEMA, ऑप्शंस जोन) पर है। अगर 25,950 टूटा तो वापस 25,700 का रिस्क बढ़ेगा। पहला रजिस्टेंस 26,150-26,200 (कल का हाई) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 26,250-26,300 (ऑप्शंस जोन) पर है। दोनों तरफ इस रेंज को स्मार्ट तरीके से ट्रेड करें।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी अभी भी निफ्टी से एक कदम बेहतर है। HDFC बैंक के इतने गिरने के बावजूद बैंक निफ्टी मजबूत है। 10 DEMA 59,700 पर और 20 DEMA 59,500 पर है। 59,500 के नीचे बंद होने पर ही तेजी का ट्रेंड टूटेगा। 59,650-59,850 तक की कोई गिरावट, खरीदारी का मौका, SL 59,500 पर लगाए। 60,200-60,500 मुनाफावसूली की रेंज रहेगी।

Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, कमजोर हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।