अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज
अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज
बाजार में इस समय कोई चिंता की बात नहीं है। निफ्टी में अभी भी अपट्रेंड बरकरार है। निफ्टी से ज्यादा बैंक निफ्टी में मजबूती है। बैंक निफ्टी लॉन्ग और निफ्टी पुट्स की स्ट्रैटेजी ने काम किया है। बस 25,400-25,450 के जोन को पार करने की जरूरत है। 25,450 के ऊपर मजबूत FIIs शॉर्ट्स को भी कवर करना होगा। बैंक निफ्टी ऑल टाइम हाई के संकेत दे रहा है। ऑल टाइम हाई से बैंक निफ्टी अब 1000 अंक ही दूर है। जब तक 25,000-25,050 के ऊपर हैं, ट्रेंड पॉजिटिव है। FIIs ने थोड़ी बिकवाली की है, लेकिन ऐसा नहीं कि मूड बिगाड़ दे।
बाज़ार: आज के संकेत
आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है। आज ऑप्शन राइटर्स की रेंज का मामला है। आज के लिए 25,075-25,325 की एक बेसिक रेंज है। अगर ये रेंज टूटी तो बड़ी ट्रेड मिलेगी। अब सारी नजरें बड़े बैंकों और IT के नतीजों पर होंगी।
मतलब अगले 4 दिनों में निफ्टी की 40% वेट के नतीजे आएंगे। एक बड़ी पिक्चर मिल जाएगी कि नतीजे कैसे रहने वाले हैं। जबतक कोई बेहद ही खराब नतीजा नहीं आ जाए, शायद ज्यादा गिरावट नहीं आएगी। एक और बड़ा संकेत है: LG की लिस्टिंग देश के इतिहास में सबसे ज्यादा सब्सक्राइब्ड आईपीओ की लिस्टिंग हो रही है। 11607 Cr के इश्यू के लिए `4.39 Lk Cr की बोली लगी थी।
LG: आज क्या करना है?
जिनके पास है वो सिर्फ मजे करें। अगर IPO लगा है तो आपको फैसला करना है कि मुनाफा कब बुक करना है। IPO निवेशक और लिस्टिंग डे इन्वेस्टर में सिर्फ एक फर्क होता है। वो फर्क है शुरुआती पॉइंट का, जो आज करीब 40% प्रीमियम पर होगा। टाटा टेक और बजाज हाउसिंग को उदाहरण के तौर पर देखिए। (टाटा टेक और बजाज हाउसिंग 1 YEAR CHART)
दोनों का 1 साल का चार्ट देखिए। जिन्होंने लिस्टिंग के बाद लिया आज तक पैसा नहीं बना। IPO निवेशक भी सोच रहा होगा काश लिस्टिंग पर ही बेच देता। अब जरूरी नहीं है कि LG के केस में भी यही हो, लेकिन इश्यू ये है कि LG को इतना सब्सक्रिप्शन क्यों मिला था?
बहुत समय के बाद अच्छा IPO अच्छे भाव पर आया था। आज खुलते ही वैल्युएशन डिस्काउंट पूरा कवर हो जाएगा। अब बड़ा सवाल होगा कि क्या LG का ट्रैक रिकॉर्ड बरकरार रहेगा। प्रॉफिट मार्जिन, रॉयल्टी, डिविडेंड पॉलिसी क्या पहले जैसी रहेगी या बदलेगी? इसका जवाब आपको आने वाले समय में मिलेगा। लेकिन 1500 के ऊपर अगर आप लेंगे तो बड़ा रिस्क होगा। हो सकता है जो लिस्टिंग के बाद लें उन्हें 1-2 साल कुछ ना मिले।
बाजार:अब क्या हो रणनीति
रिलेटिव स्ट्रेंथ इस समय आपका सबसे बड़ा टूल होना चाहिए। फोकस वहां करें, जहां ट्रंप के मूड स्विंग का असर नहीं है।इसका सबसे बड़ा उदाहरण है कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयर। फिलहाल के लिए ओवरनाइट पोजिशन को हेज जरूर करिये। इंट्राडे में सख्त स्टॉप लॉस के साथ "गिरावट में खरीदारी" का नजरिया रखें। FIIs की लगातार 4 दिनों की खरीदारी पर ब्रेक लगा, लेकिन रकम छोटी है।
निफ्टी पर रणनीति
पहला सपोर्ट 25,150-25,200 (कल का low) है। बड़ा सपोर्ट 25,075-25,100 (ऑप्शंस जोन) पर है। खरीदारी का सबसे अच्छा जोन 25,150-25,200 पर है इसके लिए SL- 25,075 पर है। पहला रजिस्टेंस 25,250-25,300 (कल का शिखर) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 25,300-25,350 (ऑप्शंस जोन) पर है। 25,275 पार ना कर पाएं तभी 25,325 के सख्त SL के साथ बेचें। 25,325 के पार निकले तो कॉल्स भी ले सकते हैं।
बैंक निफ्टी पर रणनीति
बैंक निफ्टी इस समय ज्यादा मजबूत इंडेक्स है। 56,400-56,550 तक की सीमित गिरावट में खरीदारी करें। लॉन्ग सौदों में 56,200 का सख्त SL लगा लें। ऊपर की ओर 56,800 और 57,000 के टार्गेट रखें। बैंक निफ्टी में अभी शॉर्ट नहीं करना है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।