Get App

Trading Plan: शानदार तेजी के बाद निफ्टी और बैंक निफ्टी में थोड़ा ठहराव मुमकिन, इन लेवल्स पर रहे नजर

Trading Plan: मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी को 23,000–23,200 की ओर बढ़ने लिए 22,800 के स्तर को बचाए रखना होगा। अगर निफ्टी 22,800 के नीचे जाता है,तो इसके लिए अगला सपोर्ट 22,650 पर हो सकता है और उसके बाद 22,400 पर बड़ा सपोर्ट मिल सकता है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Oct 30, 2026 पर 9:42 AM
Trading Plan: शानदार तेजी के बाद निफ्टी और बैंक निफ्टी में थोड़ा ठहराव मुमकिन, इन लेवल्स पर रहे नजर
Trading plan : बैंक निफ्टी शॉर्ट-टर्म, मीडियम टर्म और लॉन्ग टर्म मूविंग एवरेज से नीचे बना हुआ है। हाल की कैंडलस्टिक्स में सोमवार को एक 'हैमर' और मंगलवार और बुधवार को सपोर्ट ज़ोन के पास एक 'पियर्सिंग पैटर्न' बना है, जो खरीदारी के मोमेंटम का संकेत है

Trading Plan : मोमेंटम इंडिकेटर्स में सुधार और शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज के ऊपर निर्णायक बढ़त ने मार्केट सेंटीमेंट को मजबूत किया है। हालांकि,आगे चलकर यह रिकवरी कितनी टिकाऊ रहती है, इस पर नजर रखना जरूरी होगा। वहीं,तेल की ऊंची कीमतें मार्केट की तेजी को सीमित कर सकती हैं। अहम स्तरों की बात करें तो निफ्टी 50 को 23,000–23,200 की ओर अपनी तेजी जारी रखने के लिए 22,800 के स्तर को बचाए रखना होगा।

बाजार जानकारों का कहना है कि अगर निफ्टी 22,800 के नीचे जाता है,तो इसे 22,650 पर सपोर्ट मिल सकता है और उसके बाद 22,400 पर सपोर्ट मिल सकता है जो एक अहम सपोर्ट लेवल है। वहीं,बैंक निफ्टी के लिए 54,500 का स्तर सपोर्ट के तौर पर कायम रहना चाहिए। अगर यह टूटता है तो अगला स्तर 54,000 होगा जिस पर नजर रखनी होगी। ऊपर की तरफ, इंडेक्स में आने वाली किसी रैली को 55,700–56,100 के रेजिस्टेंस जोन तक ले जाने के लिए,55,000 के स्तर के ऊपर एक मजबूत बढ़त जरूरी है।

निफ्टी आउटलुक और रणनीति

JM फाइनेंशियल सर्विसेज में टेक्निकल रिसर्च हेड जय मेहता का कहना है कि लगभग पांच सेशन तक 22,300–22,800 के दायरे में रहने के बाद,निफ्टी ने इस दायरे के ऊपरी छोर को तोड़ दिया है और हाल के सेशन में 22,800 के रेजिस्टेंस को पार कर लिया है। निफ्टी फिर से 20-डे EMA के ऊपर चला गया है। मोमेंटम इंडिकेटर में सुधार हो रहा है और वे पॉजिटिव जोन की ओर बढ़ रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें