Get App

Trading Plan : आज बुल्स ने की अच्छी वापसी, फिर भी इंडेक्स से बेहतर है चुनिंदा शेयरों में रहना

Trading Plan : अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में बढ़िया कमबैक देखने को मिला है। कल की तेज गिरावट के बाद अब तक अच्छी तेजी है। लेकिन अभी तक निफ्टी ने इनसाइड डे बनाया है। मतलब कल के हाई और लो के बीच में पूरा सेशन रहा है और कल का हाई पार करना काफी अहम होगा

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Sep 23, 2026 पर 3:05 PM
Trading Plan : आज बुल्स ने की अच्छी वापसी, फिर भी इंडेक्स से बेहतर है चुनिंदा शेयरों में रहना
Trading Plan :निफ्टी आज एक बहुत छोटी रेंज में रहा है। फिलहाल इंडेक्स से बेहतर है चुनिंदा शेयरों में रहना। कल की NSE की लिस्टिंग एक बड़ा इवेंट है

Trading Plan : कल की गिरावट के बाद आज बुल्स ने अच्छी वापसी की है। निफ्टी 100 प्वाइंट उछलकर 23400 के ऊपर चला गया है। बैंक निफ्टी भी 56500 के पार ट्रेड कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों का आउटपरफॉर्मेंस जारी है। कच्चा तेल 99 डॉलर के नीचे आने से सेंटिमेंट अच्छे हुए है। इधर वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 5 फीसदी फिसला है। मेटल शेयरों में आज सबसे ज्यादा चमक देखने को मिल रही है। निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब 2 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। साथ ही सरकारी बैंक, FMCG और रियल्टी सेक्टर में भी रफ्तार है। तीनों सेक्टर इंडेक्स एक से सवा परसेंट चढ़े है। हलांकि IT में लगातार चौथे सेशन में कमजोरी देखने को मिल रही है।

कैपिटल मार्केट शेयरों में अच्छी खरीदारी आई है। इसका इंडेक्स सवा परसेंट से ज्यादा चढ़ा है। मैनेजमेंट में बदलाव के बाद 360 ONE में उछाल है। यह करीब 4 परसेंट चढ़कर वायदा के टॉप गेनर्स में शुमार है। साथ ही CAMS, एंजेल वन और नुवामा में भी तेजी है।

बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में बढ़िया कमबैक देखने को मिला है। कल की तेज गिरावट के बाद अब तक अच्छी तेजी है। लेकिन अभी तक निफ्टी ने इनसाइड डे बनाया है। मतलब कल के हाई और लो के बीच में पूरा सेशन रहा है और कल का हाई पार करना काफी अहम होगा। निफ्टी और बैंक निफ्टी फिर उसी रुकावट के जोन में हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में आज भी शानदार तेजी है। Adv/Dec मजबूत है। मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी है।

बाजार: अब क्या?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें