Trading Plan: क्या निफ्टी 23000 के ऊपर टिक सकता है, बैंक निफ्टी 50000 से आगे जा सकता है?
Market trend : बाजार में तेजी लौटने साथ निफ्टी 50 के 23000 (50-डे ईएमए) को फिर से हासिल करने की संभावना दिख रही है। इसके बाद जल्द ही ये 23,100 तक पहुंच सकता है। हालांकि,मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि 22,700-22,650 के जोन में निफ्टी के लिए सपोर्ट दिख रहा है
जतिन गेडिया का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 50,600, 50,640 पर रेजिस्टेंस और 49,500, 49,450 पर सपोर्ट है। 49,500 की ओर गिरावट पर बैंक निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें
NIfty Trading Plan: कल 19 मार्च को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बाजार में तेजी देखने को मिली। निफ्टी 50 ने औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ 50 फीसदी फिबोनाची रिट्रेसमेंट को पार कर लिया। इंडेक्स ने पॉजिटिव आरएसआई के साथ शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज से भी ऊपर कारोबार किया। यूएस फेडरल रिजर्व की पॉलिसी मीटिंग का नतीजा उम्मीदों के अनुरूप रहा। इसलिए, तेजी कायम रहने साथ,निफ्टी के 23,000 (50-डे ईएमए) को पुनः प्राप्त करने की संभावना है,जिसके बाद जल्द ही ये 23,100 तक पहुंच जाएगा। हालांकि,मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि 22,700-22,650 के जोन में निफ्टी के लिए सपोर्ट दिख रहा है। पिछले दिनों की मजबूत रैली को देखते हुए बैंक निफ्टी के 50,000 अंक से आगे बढ़ने की संभावना है। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए 49,250 के स्तर पर सपोर्ट है।
निफ्टी में क्या हो रणनीति
एसबीआई सिक्योरिटीज में डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट और तकनीकी एवं डेरिवेटिव रिसर्च हेड सुदीप शाह का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,130, 23,400 पर रेजिस्टेंस और 23,700, 23,650 पर सपोर्ट है। निफ्टी फ्यूचर्स को 22,969 पर खरीदें, 22,850 के स्टॉप-लॉस के साथ, 23,300 का लक्ष्य रखें।
मिरे एसेट शेयरखान के तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी के लिए 223,080, 23,100 पर रेजिस्टेंस और 22,810, 22,780 पर सपोर्ट है। 22,800 - 22,780 के आसपास गिरावट पर निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 22,700 के स्टॉप-लॉस के साथ, 23,000 - 23,050 का लक्ष्य रखें।
जीईपीएल कैपिटल के रिसर्च हेड विज्ञान एस सावंत का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,055, 23,450 पर रेजिस्टेंस और 22,500, 22,300 पर सपोर्ट है। 23,055 से ऊपर निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 23,450 और 23,700 के लक्ष्य के लिए, 22,800 पर स्टॉप-लॉस लगाएं।
सुदीप शाह का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 50,600 पर रेजिस्टेंस और 49,300, 49,200 पर सपोर्ट है। बैंक निफ्टी फ्यूचर्स को सीएमपी पर खरीदें, स्टॉपलॉस 49,500 रखें और लक्ष्य 50,500 रखें।
जतिन गेडिया का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 50,600, 50,640 पर रेजिस्टेंस और 49,500, 49,450 पर सपोर्ट है। 49,500 की ओर गिरावट पर बैंक निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 49,200 के स्टॉप-लॉस के साथ, 50,200 का लक्ष्य रखें।
विज्ञान एस सावंत का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 50,650, 51,700 पर रेजिस्टेंस और 49,000, 48,100 पर सपोर्ट है। बैंक निफ्टी फ्यूचर्स को 49,950 पर खरीदें, लक्ष्य 50,650 और 51,700, स्टॉप लॉस 49,500 रखें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।