Trading Plan : सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी के दिन CNBC-आवाज़ के सटीक लेवल,सपोर्ट पर खरीदारी और ऊपरी स्तरों पर बिकवाली के दो-दो मौके मिले। बाजार में ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली दिखी है। निफ्टी और बैंक निफ्टी ने सारी बढ़त गवां दी है। कच्चा तेल 95 डॉलर के करीब दिख रहा है। एक्सचेंज शेयरों में जोरदार तेजी जारी है। BSE 5 फीसदी ऊपर है। NSE और MCX भी लाइफ हाई पर पहुंचे । कैपिटल मार्केट इंडेक्स 3.5 फीसदी ऊपर है।
IT सेक्टर पर Bernstein की बुलिश रिपोर्ट में कहा गया है कि AI चुनौती नहीं, बड़ा मौका है। इसने Coforge को अपना टॉप पिक बताया है। Persistent और HCL टेक पर Outperform रेटिंग दी है। लेकिन इंफोसिस विप्रो पर भरोसा घटाया है। IT शेयरों में अच्छी खरीदारी आई है।
शुगर स्पेस में जबरदस्त मिठास है। सेक्टर से तमाम शेयर 15 फीसदी तक उछले है। अवध शुगर 6 परसेंट ऊपर है। इस साल चीनी उत्पादन कम होने के ISMA के अनुमान के बाद तेजी आई है।
आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल?
सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि आज थोड़ा सा कच्चे तेल ने सेंटिमेंट बिगाड़ा है। CNBC-आवाज़ की सुबह की रणनीति सटीक पड़ी है। गैपअप पर ना लेकर सपोर्ट में खरीदारी का नजरिया था और बेचने के भी एकदम सटीक लेवल्स बताए गए थे। 25,700-25,750 खरीदारी का बेस्ट जोन सुझाया गया था। 25,733 आज का निचला स्तर रहा और 25,950-26,000 बिकवाली का बेस्ट जोन था। 25,975 आज का हाई रहा। यानी एक्सपायरी वाले दिन 2 जबर्दस्त ट्रेड्स मिले। बाजार में अभी भी मजबूती है लेकिन एकतरफा नहीं। बाजार में अब ऊपरी स्तरों पर बिकवाली भी आ रही है। आज मिडकैप में थोड़ी रौनक वापस लौटी है। एक्सचेंज शेयरों ने कमाल किया है।, शुगर में भी शानदार तेजी रही।
आज थोड़ा सा कच्चे तेल ने सेंटिमेंट बिगाड़ा, लेकिन जब तक FII खरीदारी है, शायद बड़ी गिरावट ना हो। पोजीशनल तेजी है,लेकिन इंट्राडे में वोलैटिलिटी भी है। अभी भी ये बाजार पोजीशनल शॉर्ट वाला नहीं है। कल का निचला स्तर टूटा तभी शॉर्ट के बारे में सोचें और बढ़कर शॉर्ट तभी करें जब सोमवार का निचला स्तर टूटे। नई लॉन्ग पोजिशन्स में भरोसा 26,000 के ऊपर ही आएगा। चुनिंदा शेयरों में अब भी मोमेंटम है। DFC बैंक हमारा Highest Conviction Stock रहा है।
निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति
निफ्टी के लिए 25,700-25,750 पर सपोर्ट और 25,950-26,000 पर रेजिस्टेंस है। बैंक निफ्टी के लिए 63,200-63,400 पर सपोर्ट और 64,000-64,200 पर रेजिस्टेंस है।
निफ्टी की Month End Calls लेकर जाएं। ज्यादा जोखिम लेने वाले ट्रेडर्स HDFC बैंक, ICICI बैंक की कॉल भी लेकर जा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।