BSNL और MTNL की संपत्तियों की बिक्री पर आई बड़ी खबर, सरकार ने शुरू किया 1300 करोड़ रुपये के नए प्रस्तावों पर विचार

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक नेशनल लैंड मोनेटाइजेशन कॉरपोरेशन 1,300 करोड़ रुपये के नए नॉन -कोर एसेट्स को बेचने पर विचार कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक इसमें दिल्ली और मुंबई की 17 आवासीय संपत्तियां शामिल हैं  

अपडेटेड Nov 26, 2026 पर 2:56 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक यह प्रस्ताव उस 9,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के अतिरिक्त हैं, जिसका मोनेटाइजेशन NLMC ने चालू वित्त वर्ष के दौरान किया है 

सरकार ने सरकारी टेलीकॉम कंपनियों भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) और महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) की जमीन और संपत्तियों के एसेट मोनेटाइजेशन प्रयासों के तहत, लगभग 1,300 करोड़ रुपये के नए एसेट मोनेटाइजेशन प्रस्तावों पर काम शुरू कर किया है। इन प्रस्तावों का उद्देश्य लगभग 1,300 करोड़ रुपये की जमीन और संपत्ति को मोनेटाइज करना है। यह नया प्रस्ताव उस कदम के बाद आया है जिसके तहत इस वित्तीय वर्ष में NLMC ने पहले ही 9,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों का मोनेटाइजेशन करने का फैसला लिया गया है।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक नेशनल लैंड मोनेटाइजेशन कॉरपोरेशन (NLMC) 1,300 करोड़ रुपये के नए नॉन -कोर एसेट्स (non-core assets) को बेचने पर विचार कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक इसमें दिल्ली और मुंबई की 17 आवासीय संपत्तियां शामिल हैं । यह कदम सरकार के उस व्यापक लक्ष्य का हिस्सा है, जिसके तहत वह कर्ज के बोझ को कम करने के लिए वित्त वर्ष 2027 (FY27) तक सार्वजनिक क्षेत्र की जमीनों से 9,000 करोड़ रुपये से अधिक जुटाना चाहती है।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक सार्वजनिक उद्यम विभाग ने NLMC के ज़रिए MTNL, BSNL और RINL की ₹13,500 करोड़ की रियल एस्टेट संपत्तियों की बिक्री को मंज़ूरी दे दी है। MTNL बोर्ड ने अपनी पवई स्थित संपत्ति को आयकर विभाग को ₹891.53 करोड़ में बेचने की मंज़ूरी दे दी है। इससी MTNL बोर्ड ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित अपने हाउसिंग ब्लॉक को नाबार्ड (NABARD) को ₹350.72 करोड़ में बेचने को मंज़ूरी दे दी है।


NLMC केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों और सरकारी संगठनों के एसेट्स के मोनेटाइजेशन में मदद करने के अलावा अपने खुद के एसेट (asset portfolio) को भी बाजार में ला रहा है। बोर्ड ने नई दिल्ली और मुंबई में स्थित NLMC के स्वामित्व वाली 17 आवासीय संपत्तियों की वैल्यूएशन रिपोर्टों पर विचार किया। इन संपत्तियों को CPSEs से 'क्लोजर रूट' (closure route) के जरिए से अधिग्रहित किया गया था। इससे पहले, NLMC ने प्रयागराज और चेन्नई में स्थित अपनी आवासीय संपत्तियों को ई-नीलामी के जरिए बाजार में उतारा था।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक यह प्रस्ताव उस 9,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के अतिरिक्त हैं, जिसका मोनेटाइजेशन NLMC ने चालू वित्त वर्ष के दौरान किया है। इन पैसों से कंपनी के कर्ज को कम किया जाएगा। अनुमान है कि MTNL सरकारी बॉन्ड गारंटी सहित 50,000 करोड़ रुपये के कर्ज से जूझ रही है। इस बीच खबरें हैं कि कंपनी की संपत्तियों के मालिकाना हक से जुड़े कई मुद्दों को सुलझा लिया गया है और अब बिक्री के लिए साफ-सुथरी और विवादमुक्त संपत्तियों को रखा जाएगा। पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि सरकारी गारंटी बॉन्ड्स सहित MTNL की कुल देनदारियों और कर्ज के दायित्वों को चुकाने के लिए कंपनी के पास MTNL के एसेट्स बेस के रूप में पर्याप्त से अधिक सुरक्षा कवच है। सरकारी गारंटी बॉन्ड लगभग 30,000 करोड़ रुपये के हैं। इन्हें मिलाकर कुल देनदारियां लगभग 50,000 करोड़ रुपये की बैठती हैं।

NLMC के बारे में

नेशनल लैंड मोनेटाइजेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (NLMC) भारत सरकार का पूर्ण स्वामित्व वाला एक उद्यम है, जो वित्त मंत्रालय के तहत 'सार्वजनिक उद्यम विभाग' (Department of Public Enterprises) के अंतर्गत आता है। इसे CPSEs (केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों) और अन्य संस्थाओं की अतिरिक्त भूमि और इमारतों के मोनेटाइजेशन की प्रक्रिया को पूरा करने और सुविधाजनक बनाने के लिए स्थापित किया गया है।

 

Market Insight : ऑल टाइम हाई के नजदीक खड़ा बाजार, फार्मा, डिफेंस और बैंकिंग सेक्टर के ये शेयर कराएंगे बंपर कमाई

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।