Trading Plan : कच्चे तेल और बॉन्ड यील्ड ने बाजार का सेंटिमेंट खराब कर दिया है। निफ्टी 150 प्वाइंट फिसला है। इसके लिए 23600 को बचाने का चैलेंज है। बैंक निफ्टी ने भी 56800 का अहम लेवल तोड़ दिया है। लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप में आउटपरफार्मेंस देखने को मिल रहा है। क्रूड 100 डॉलर के करीब कारोबार कर रहा है। NBFCs, प्राइवेट बैंक, तेल-गैस शेयरों में ज्यादा बिकवाली है। तीनों इंडेक्स करीब एक परसेंट कमजोर हैं। साथ ही कैपिटल मार्केट और सीमेंट स्पेस में भी गिरावट है। लेकिन डिफेंस, फार्मा, कैपिटल गुड्स में खरीदारी आई है।
बाजार में फिर से बुरा दिन
सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार खराब है लेकिन सिर्फ इंडेक्स स्तर पर है। चुनिंदा शेयरों में उतनी खराबी नहीं है। ADVANCE/DECLINE आज ठीक-ठाक ही है। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में आउटपरफार्मेंस है। निफ्टी में बड़ी दिक्कत ग्लोबल संकेत की वजह से है। कच्चा तेल और बॉन्ड यील्ड सबसे बड़े खलनायक बने हैं। बैंक निफ्टी ने आज काफी अहम लेवल तोड़ा है। डिफेंस, फार्मा, कैपिटल गुड्स शेयरों में खरीदारी आई है। बड़ा सवाल यह है कि क्या BULLS 23,600 को एक्सपायरी पर बचा पाएंगे? और क्या अब हम 23,500 को भी तोड़ने को तैयार हैं?
बाजार इस समय मंदड़ियों की पकड़ में है और Bears किसी भी हाल में कंट्रोल नहीं छोड़ रहे। छोटी-मोटी रैली में ही बिकवाली आ जाती है। एक्सपायरी से पहले एक शॉर्ट कवरिंग की उम्मीद रहेगी। लेकिन दिक्कत ये कि बड़ी रैली के ट्रिगर्स नहीं हैं। मगर एक अच्छी बात ये कि चुनिंदा शेयरों के हिसाब से बाजार खराब नहीं। आज भी Zero Stocks के मुकाबले ज्यादा HERO STOCKS हैं। GVT&D अभी भी F&O का सबसे बड़ा गेनर है। LAURUS और DIVI’S LABS ने नए हाई लगाए। डिफेंस और मेटल शेयरों में अच्छी तेजी है।
निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति
निफ्टी के लिए 23,550-23,600 पर सपोर्ट और 23,750-23,800 पर रेजिस्टेंस है। बैंक निफ्टी के लिए 56,500 पर सपोर्ट और 57,000-57,300 पर रेजिस्टेंस है।
अनुज सिंघल ने कहा बाजार काफी कमजोर है लेकिन एक्सपायरी सामने है। एक बार के लिए अपनी पोजीशन 3:15 तक निपटा दें। 3:30-3:40 पर नया नजरिया लेंगे।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।