Stock market today : पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बावजूद, 5 जनवरी को भारतीय इंडेक्स कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं। फिलहाल सेंसेक्स 85 अंक या 0.10 प्रतिशत गिरकर 85,684.41 पर और निफ्टी 12 अंक या 0.05 प्रतिशत गिरकर 26,314 के आसपास दिख रहा है। लगभग 1509 शेयरों में तेज़ी आई है, 1115 शेयरों में गिरावट आई है और 240 शेयर अपरिवर्तित दिख रहे हैं।
