Trading plan : बाजार में आज गैप अप बचाने में कामयाब रहा है। ऊपरी स्तरों से थोड़ा हल्का होने के बावजूद निफ्टी 200 प्वाइंट से ज्यादा चढ़कर 23200 के करीब दिख रहा है। रिलायंस ITC, NTPC और नेस्ले जैसे दिग्गजों ने बाजार में जोश भरा है। बैंक निफ्टी में भी बढ़त कायम है। मिडकैप और स्मॉल कैप शानदार तेजी के साथ आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। उधर डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तरों पर आ गया है। आज यह 83 पैसे कमजोर होकर 93.5 रुपए प्रति डॉलर के करीब पहुंचा गया है। महंगे क्रूड से इंपोर्ट बिल बढ़ने की आशंका से रुपए पर दबाव बढ़ा है।
सरकारी बैंकों में आज तूफानी तेजी है। पीएसयू बैंक इंडेक्स करीब 3% उछला है। यूनियन बैंक,केनरा बैंक,बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक 4% दौड़े हैं। साथ ही दूसरे PSUs,मेटल और कैपिटल गुड्स में भी उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं निफ्टी कैपिटल मार्केट पर आज हल्का दबाव है।
एक्सेंचर के गाइडेंस बढ़ाने से IT में जोश दिख रहा है। इसका सेक्टर इंडेक्स करीब 2 फीसदी मजबूत दिख रहा है। टेक महिंद्रा निफ्टी के टॉप गेनर्स में शुमार है। साथ ही ओरेकल,पर्सिस्टेंट और कोफोर्ज में भी करीब 3 फीसदी का उछाल देखने को मिल रहा है। एक्सेंचर ने रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस 2-5% से बढ़ाकर 3-5% कर दिया है।
बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में आज एक टिकाऊ रैली देखने को मिल रही है। रुपये में इतनी गिरावट के बाद भी बाजार में तेजी है। ब्रेंट का नीचे आना हमारे लिए पॉजिटिव है। साथ ही कल की गिरावट शायद थोड़ी ज्यादा हो गई थी। आज की रिकवरी का दायरा बड़ा है। बैंक और IT और बाकी बड़े सेक्टर भी चले हैं। Advance/decline भी अच्छा रहा है। बड़ा सवाल ये है कि रैली फेल होगी या चलेगी?
इस रैली में अभी भरोसा नहीं है। इसके पहले दो रैली बुरी तरीके से नाकाम हो चुकी है। ऐसे में बहुत आक्रामक ना हों। वीकेंड पर क्या हो जाए, कौन जाने। पिछले कुछ सोमवार हमारे लिए मुश्किल भरे रहे हैं। ऐसे में पोजिशन कैरी ना करें।
अनुज सिंघल के फोकस वाले स्टॉक्स
वोडाफोन के सब्सक्राइबर घटने की मात्रा घटी है। दिसंबर के मुकाबले जनवरी में सब्सक्राइबर कम घटे हैं। जनवरी में सिर्फ 4.11 लाख सब्सक्राइबर घटे हैं। AGR राहत वाली तेजी पूरी हुई अब कारोबारी सुधार पर नजर रहेगी। टेलीकॉम मंत्री ने कहा है कि सरकार कंपनी में अपनी 49% हिस्सा नहीं बेचेगी।
इस स्टॉक में दो दिनों से सिर्फ शॉर्टिंग की सलाह रही है। आज जिंक और सिल्वर दोनों ही नीचे आए हैं। सिल्वर में 3% और जिंक में 2% की गिरावट दिखी है। चार्ट पर भी शेयर काफी कमजोर हुआ है। कल 200 DMA के नीचे बंद हुआ था। स्टॉक में रेट सिगनल कायम हैं।
कोयले की कीमतों में तेज बढ़ोतरी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दो हफ्ते में कोयले की कीमतें 20-22% बढ़ीं हैं। कंपनी की सब्सिडियरी CMPDI का IPO भी आज खुला है। चार्ट पर भी शेयर काफी मजबूत है।
सोने की कीमतों में तेज गिरावट आई है। कल सोने के भाव $4500 तक फिसल गए थे। सोने की कीमतों में गिरावट, शेयर के लिए पॉजिटिव है। चार्ट पर शेयर 100 DMA के अहम सपोर्ट पर है।
यह आज की बड़ी बोल्ड कॉल रही है। पेट्रोनेट में अब रिस्क-रिवॉर्ड लॉन्ग के फेवर में हैं। सप्लाई डिस्रप्शन में कतर ने भारत का नाम नहीं लिया है। इसके अलावा जहां हमला हुआ है,वहां से भारत को सप्लाई नहीं मिलती। लेकिन जो भी करें,सख्त स्टॉप लॉस के साथ ही करें। अगर कल का निचला स्तर टूटा तो ये थ्योरी फेल होगी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।