Stocks to buy : अभी टैरिफ के दर्द से हम उबर ही रहे थे कि वेस्ट एशिया के बारूदी बवाल ने बेहाल कर दिया। जंग की ये तपिश आज निवेशकों को झुलसा रही है। एक तरफ कच्चे तेल की उबलती कीमतें तो दूसरी तरफ रुपया, जो हर दिन नई टेंशन दे रहे हैं। लेकिन याद रखिए कच्चा खिलाड़ी गिरते बाजार से डरता है,मगर 'धुरंधर'वही है जो हर गिरावट में मुनाफे का रास्ता ढूंढ निकालता है। तूफानों की ज़िद है बिजलियां गिराने की, तो हमारी भी ज़िद है गिरते बाजार में नया रास्ता बनाने की।
2008 का वो भयंकर मंदी का तूफान हो या कोविड का खौफनाक कोहराम, हमने हर चुनौती को चीरा है। आज भले ही चुनौतियां 'पहाड़' जैसी बड़ी हैं,लेकिन हमारे 'धुरंधरों'का हौसला उससे भी बड़ा है। वैसे भी असली चैंपियन वही है जो बाजार की गिरावट में डर नहीं मौका ढूढ़ता है। यहां हम आपके के मार्केट के धुरंधरों के कुछ ऐसे धुरंधर शेयर लेकर आए हैं जो आपके पोर्टफोलियो में अंधरे में भी सितारों तैसी चमक बिखेर सकते हैं।
इस कोशिश में साथ दे रहे हैं हमारे धुरंधर एक्सपर्ट जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के गौरांग शाह,मार्कट एक्सपर्ट अंबरीश बालिगा, मार्केटस्मिथइंडिया के मयूरेश जोशी और मार्केट एक्सपर्ट सुदीप बंधोपाध्याय।
सुदीप बंधोपाध्याय की टॉप पिक्स
L&T: सुदीप बंधोपाध्याय का फोकस L&T और यूरेका फोर्ब्स पर है। उनका कहना है कि हाल की गिरावट के बाद इनके भाव काफी अच्छे लेवल पर आ गए हैं। यूरेका फोर्ब्स वैक्यूम क्लीनर,एयर और वाटर प्यूरीफायर में लीडर है। L&T भी अपनी सेक्टर लीडर है। L&T में उनकी 4400 रुपए के और यूरेका फोर्ब्स में 600 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।
TVS मोटर : गौरांग शाह का कहना है कि TVS मोटर में आउटपरफॉर्मेंस बरकरार। रिटेल में इसका मार्केट शेयर बढ़ा है। कंपनी ने 2W इलेक्ट्रिक सेल्स बढ़ाने के लिए नए मॉडल लॉन्च किए हैं। अच्छे मानसून से ग्रामीण मांग में मजबूती की उम्मीद है। प्रीमियम,EV में एक्सपोर्ट बढ़ने से डिमांड को सपोर्ट मिला है। इस स्टॉक में 4260 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।
VA TECH: यह शेयर भी गौरांग शाह की टॉप पिक में शामिल है। कंपनी का वाटर और वेस्टवाटर ट्रीटमेंट प्लांट एग्जीक्यूशन में स्पेशलाजेशन है। कंपनी म्युनिसिपल और इंडस्ट्रियल दोनों सेक्टर में सर्विसेज देती है। यह वॉटर से जुड़ी समस्याओं के लिए एंड-टू-एंड सॉल्यूशंस देती है। VA TECH WABAG में 1630 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।
टारेंट फार्मा : सभी मार्केट में इसकी अच्छी ग्रोथ कायम है। मार्जिन में धीरे-धीरे सुधार जारी है। इस स्टॉक में 5015 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।
NLC इंडिया : NLC इंडिया के थर्मल और रिन्युएबल के वॉल्यूम में सुधार देखने को मिल रहा है। कंपनी की बैलेंसशीट में मजबूती है। इस स्टॉक में भी 322 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।
अंबरीश बालिगा की टॉप पिक्स
हिमाद्रि केमिकल : कंपनी इंटीग्रेटेड कार्बन & स्पेशियलिटी केमिकल लीडर है। कार्बन ब्लैक और स्पेशियलिटी ऑयल्स में भी इसकी मौजूदगी है। कंपनी देश की पहली LFP कैथोड मैटेरियल प्लांट लगा रही है। इसने EV बैटरी सप्लाई चेन में एग्रेसिव एंट्री की है। इलेक्ट्रिक व्हीकल थीम फ्यूचर का ग्रोथ ड्राइवर साबित होगा। इस स्टॉक में 630 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।
यूनो मिंडा : यह ग्लोबल टियर-1 ऑटो कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर है। 25+ प्रोडक्ट्स के साथ मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो है। इसका EV सेगमेंट के स्पेशल प्रोडक्ट्स पर फोकस है। कंपनी का 2-व्हीलर और पैसेंजर व्हीकल पर भी फोकस है। इस स्टॉक में 1392 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।