Tata Power share price : गुजरात सरकार ने लंबी अवधि की सप्लाई के लिए टाटा पावर के साथ किया करार, 4% तक भागा शेयर

Tata Power share price : कंपनी का आयातित कोयले से चलने वाला प्लांट पिछले छह महीनों से बंद पड़ा है। गुजरात सरकार ने लंबी अवधि की पावर सप्लाई के लिए टाटा पावर के साथ नया करार किया है। इस खबर के चलते आज ये शेयर 4% तक भागा है

अपडेटेड Mar 20, 2026 पर 12:32 PM
Story continues below Advertisement
Tata Power Share : एक रेगुलेटरी फ़ाइलिंग के अनुसार, कंपनी ने इस तिमाही में 1,188 करोड़ का कंसोलिडेटेड प्रॉफ़िट दर्ज किया था

Tata Power Share : एक अच्छी खबर के दम पर 20 मार्च को टाटा पावर के शेयरों में 4% तक की तेज़ी आई है। गुजरात सरकार ने टाटा पावर के साथ बिजली आपूर्ति के एक संशोधित समझौते को मंज़ूरी दे दी। इससे कंपनी के लिए अपने 4-गीगावाट वाले मुंद्रा प्लांट से लंबी अवधि की बिजली आपूर्ति फिर से शुरू करने का रास्ता साफ़ हो गया है।

पिछले साल सरकार द्वारा आपातकालीन प्रावधान को वापस लिए जाने के बाद से आयातित कोयले पर आधारित यह पावर प्लांट पिछले छह महीनों से पड़ा था। इस प्रावधान के तहत महंगे आयातित कोयले का उपयोग करके बिजली उत्पादन करने वाली कंपनियों को मुआवज़ा दिया जाता था।

यह सौदा भारत के लिए राहत की बात है। हमारी देश इस समय मध्य-पूर्व में बढ़ते संघर्ष के बीच अपने कोयला संयंत्रों से बिजली उत्पादन को अधिकतम करने की कोशिश कर रहा है। मध्य-पूर्व के संघर्ष के कारण गर्मियों में गैस की कमी होने की आशंका है।


इस डील को पावर रेगुलेटर से मंज़ूरी की ज़रूरत है। यह अप्रैल 2025 की पिछली तारीख से लागू होगी। इस खबर के चलते 20 मार्च को सुबह 11:45 बजे के आसपास टाटा पावर के शेयर 2.7 फीसदी की बढ़त के साथ 409.4 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे।

रॉयटर्स के पास पहुंचे इस डील के एक दस्तावेज़ में बिजली आपूर्ति की सटीक कीमत के बारे में कोई विवरण नहीं दिया गया है। लेकिन गुजरात सरकार ने यह अनिवार्य कर दिया है कि बिजली की कीमत अन्य राज्यों द्वारा चुकाई जाने वाली कीमत से अधिक नहीं होनी चाहिए।

कैसा रहा कंपनी का प्रदर्शन

दिसंबर तिमाही में कम रेवेन्यू के चलते कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफ़िट में मामूली बढ़त दर्ज की गई थी। एक रेगुलेटरी फ़ाइलिंग के अनुसार, कंपनी ने इस तिमाही में 1,188 करोड़ का कंसोलिडेटेड प्रॉफ़िट दर्ज किया था। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय घटकर 14,269.08 करोड़ रुपए रह गई,जो पिछले साल की इसी अवधि में 15,793.43 करोड़ रुपए थी। इस तरह इसमें लगभग 10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

Top Technical Picks: टेक्निकल पैमाने पर शानदार इन शेयरों पर लगाएं दांव, कमजोर शेयरों से रहें दूर

शेयर प्राइस हिस्ट्री

12.25 बजे के आसपास ये शेयर 9.35 रुपए यानी 2.35 फीसदी की बढ़त के साथ 407 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 418.45 रुपए और दिन का लो 402 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 18,037,338 शेयर और मार्केट कैप 129,906 रुपए है। शेयर का 52 वीक हाई 418.45 रुपए और 52 वीक लो 335 रुपए है। इसमें 1 हफ्ते में 2.99 फीसदी और 1 महीने में 7.61 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं, 1 साल में इसने 9.76 फीसदी और 3 साल में 100.57 फीसदी की तेजी दिखाई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।