Top Technical Picks: टेक्निकल पैमाने पर शानदार इन शेयरों पर लगाएं दांव, कमजोर शेयरों से रहें दूर

Top Technical Picks:टाटा पावर रिलेटिव स्ट्रेंथ पर निफ्टी एनर्जी इंडेक्स के सबसे मजबूत शेयरों में से एक है। कमजोर बाजार में भी शेयर में मजबूती है। 100 WMA पार होने के कगार पर है। 20 हफ्ते के औसत से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है

अपडेटेड Mar 20, 2026 पर 10:54 AM
Story continues below Advertisement
Technical Picks : PIDILITE भी चार्ट पर बेहद कमजोर दिख रहा है। तीन हफ्ते से लोअर हाईज,लोअर लोज बने हैं। शेयर दूसरे हफ्ते भी 200 WMA के नीचे बंद हो रहा है

Top Technical Picks : पश्चिम एशिया में एनर्जी इंफ्रा पर हमले नहीं होने की उम्मीद से बाजार में जोश लौटा है। ऊपरी स्तरों से थोड़ा हल्का होने के बावजूद निफ्टी 200 प्वाइंट से ज्यादा चढ़कर 23200 के पार दिख रहा है। रिलायंस, SBI, ICICI BANK और L&T जैसे दिग्गजों ने बाजार में जोश भरा है। बैंक निफ्टी में 700 प्वाइंट का उछाल है। मिडकैप और स्मॉल कैप शानदार तेजी के साथ आउट परफॉर्म कर रहे हैं। ऐसे माहौल में आज नीचे दिए गए सेक्टर और शेयरों पर फोकस बनाए रखने की सलाह है।

एनर्जी/निफ्टी रेशियो चार्ट

एनर्जी रिलेटिव स्ट्रेंथ पर शॉर्ट टर्म में NSE का सबसे मजबूत सेक्टर है। एनर्जी शेयर मंथली रेश्यो चार्ट पर निफ्टी को आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। रेश्यो चार्ट पर करीब दो साल का ट्रेंडलाइन रजिस्टेंस पार होने के कगार पर है। निफ्टी एनर्जी इंडेक्स में 40 शेयर शामिल किए गए हैं।


TATA POWER: एनर्जी सेक्टर में बेहद मजबूत

टाटा पावर रिलेटिव स्ट्रेंथ पर निफ्टी एनर्जी इंडेक्स के सबसे मजबूत शेयरों में से एक है। कमजोर बाजार में भी शेयर में मजबूती है। 100 WMA पार होने के कगार पर है। 20 हफ्ते के औसत से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। वीकली बेसिस पर दो हफ्ते से वायदा में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिल रहा है।

कोल इंडिया: तेजी का मोमेंटम

कोल इंडिया एनर्जी इंडेक्स के मजबूत शेयरों में से एक है। कल के बेहद कमजोर बाजार में भी शेयर फ्लैट रहा। डेढ़ साल का चैनल पार होने के कगार पर है। कल शेयर में डिलिवरी खरीदारी नजर आई। मंथली बेसिस पर शेयर में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला है।

JSW ENERGY: मजबूती कायम

JSW ENERGY कमजोर बाजार में भी टिकने में कामयाब रहा है। 10 DEMA के छोटे पुलबैक से खरीदारी आई है। शेयर 200 DMA पार करने के कगार पर है। 3 दिनों से डिलिवरी खरीदारी नजर आई है।

चार्ट पर कमजोर शेयर

हीरो मोटो: मेक ऑर ब्रेक लेवल पर

चार्ट पर हीरो मोटो कमजोर दिख रहा है। लेकिन यह अहम सपोर्ट पर है। शेयर 200 DMA के अहम सपोर्ट पर पहुंच गया है। 8 महीने से शेयर 200 DMA के नीचे नहीं बंद हुआ। इससे भाव एक तिमाही के निचले स्तर पर हैं। वायदा में शॉर्ट बिल्ड-अप नजर आया है।

Trading strategy : निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 23266-23310 पर, जानिए निफ्टी-बैंक निफ्टी में आज कहां हो सकती है कमाई

बजाज फाइनेंस: लोअर हाईज,लोअर लोज

बजाज फाइनेंस चार्ट पर शेयर बेहद कमजोर हो गया है। 4 हफ्तों से लोअर हाईज,लोअर लोज बने हैं। शेयर 100 WMA का अहम सपोर्ट तोड़ रहा है। 4 हफ्तों से शेयर में डिलिवरी बिकवाली देखने को मिली है। इसका भाव एक साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है। वायदा में शॉर्ट बिल्ड-अप नजर आया है।

PIDILITE: चार्ट पर बेहद कमजोर

PIDILITE भी चार्ट पर बेहद कमजोर दिख रहा है। तीन हफ्ते से लोअर हाईज,लोअर लोज बने हैं। शेयर दूसरे हफ्ते भी 200 WMA के नीचे बंद हो रहा है। 17 साल में पहली बार शेयर 200 WMA सपोर्ट के नीचे गया है। दो हफ्ते से शेयर में डिलिवरी बिकवाली देखने को मिल रही है। इसका भाव एक साल के निचले स्तर पर है। वीकली बेसिस पर वायदा में दो हफ्ते से शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिल रहा है।

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।