Trading strategy : निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 23266-23310 पर, जानिए निफ्टी-बैंक निफ्टी में आज कहां हो सकती है कमाई

Trading strategy : Nifty 50 के 22900 के सपोर्ट लेवल (गुरुवार का निचला स्तर) को बचाए की संभावना है। इस स्तर से ऊपर,अगला संभावित रेजिस्टेंस 23,200 पर हो सकता है। इसके बाद 23,500 पर बड़ा रेजिस्टेंस होगा

अपडेटेड Mar 20, 2026 पर 10:02 AM
Story continues below Advertisement
Trading Strategy : वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 53877-54040 पर और दूसरा रजिस्टेंस 54378-54571/54773 पर है

Trading strategy : मिडिल ईस्ट में तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और यूएस फेड के सख्त रुख के बीच ग्लोल बाजारों में गिरावट देखने को मिली है। हालांकि ईरान युद्ध पर अमेरिका और इजराइल की तरफ से आए राहत देने वाले बयानों के बाद आज रिकवरी के संकेतमिल रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले कारोबारी सत्रों में बाजार एक दायरे में रहेगा और गुरुवार के निचले स्तर पर सहारा लेते हुए खुद को स्टेबल करेगा। बीच-बीच में खरीदारी आने के बावजूद, बाजार पर मंदड़ियों का ही दबदबा बना हुआ है। तकनीकी और मोमेंटम इंडिकेटर्स लगातार 'Sell' का संकेत दे रहे हैं।

Nifty 50 के 22900 के सपोर्ट लेवल (गुरुवार का निचला स्तर) को बचाए की संभावना है। इस स्तर से ऊपर,अगला संभावित रेजिस्टेंस 23,200 पर हो सकता है। इसके बाद 23,500 पर बड़ा रेजिस्टेंस होगा। हालांकि,अगर बाजार इस सपोर्ट स्तर से नीचे जाता है,तो इसके 22,700 के स्तर तक गिरने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

इसी तरह अगर Bank Nifty 53,200 के स्तर (पिछले दिन का निचला स्तर)को थामे रखता है तो बाजार में 53,700–54,100 की ओर रिकवरी देखने को मिल सकती है। हालांकि,बाजार जानकारों का यह भी कहना है कि अगर इस स्तर से नीचे कोई निर्णायक गिरावट आती है, तो इंडेक्स लिए 53,000–52,500 के स्तर तक गिरने का रास्ता खुल सकता है।


आज क्या हो कमाई की रणनीति

बाजार की आगे की चाल और संभावनाओं पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 23266-23310 पर और दूसरा रजिस्टेंस 23473-23540 पर दिख रहा है। इसके लिए पहला बेस 22995-22877 पर और बड़ा बेस 22810-22753 पर है। कल साफ कहा था कि 23473/23540 के नीचे हर रैली में बेचें, 115 के क्रूड में 23000 नहीं बचेगा। कल क्रूड थीम में सबसे ज्यादा शॉर्ट बने,बैंकों पर सबसे बुरा असर पड़ा। FIIs ने कैश में भारी बिकवाली की। इंडेक्स में बिकवाली कम थी लेकिन नेट शॉर्ट अब 2.28 लाख पर है। 23000/23200/23500 पर भारी कॉल राइटिंग हुई। 23000 पर अब भी सबसे ज्यादा पुट राइटिंग है। इसका साफ मतलब है कि इसको बचाने की पूरी कोशिश होगी।

US बाजारों में थोड़ी गिरावट रही लेकिन क्रूड में जोरदार रिवर्सल देखने को मिला। आज शुक्रवार है,क्रूड ही सेंटिमेंट बदलेगा। 23266 के ऊपर 23473/23540 तक जा सकते हैं। 23540 के नीचे मुश्किल बनी रहेगी,यह रिवर्सल ट्रेड को चेक करने का प्वाइंट है। 23540 के ऊपर शॉर्ट कवरिंग होगी,23678/23734/23788 तक जा सकते हैं।

23266 के नीचे गिरावट बढ़ेगी, 22950/22877 तक जा सकते हैं, इसके नीचे 22810/22753 भी दिख सकता है। लेकिन आंकड़ों को देखकर लगता है कि निफ्टी क्लोजिंग में 23000 को बचाएगा।

Market cues : 22900 का सपोर्ट टूटने पर 22700–22500 तक बढ़ सकती है गिरवाट, इन लेवल्स पर रहे नजर

निफ्टी बैंक पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 53877-54040 पर और दूसरा रजिस्टेंस 54378-54571/54773 पर है। इसके लिए पहला बेस 53020-52841 पर और बड़ा बेस 52621-52444 पर है। निफ्टी बैंक भारी दबाव में है। 54000 को हासिल करना मुश्किल दिखता है। क्रूड में रिकवरी से थोड़ा सहारा मिल सकता रहा है लेकिन सब कुछ पहले रजिस्टेंस पर निर्भर करेगा।

पहले रजिस्टेंस पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स का कब्जा है। इसे पार करना जरूरी है। पहले रजिस्टेंस के नीचे कमजोरी बढ़ेगी,इसके नीचे शॉर्ट या रैली में शॉर्ट करें। क्रूड में तेजी दिखी तो पहले और दूसरे बेस के रास्ते खुल सकते हैं। 54020 के ऊपर शॉर्ट कवरिंग होगी,54571/54773 तक जा सकते हैं।

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।