Trading Plan : कच्चे तेल में नरमी ने बाजार में जान फूंक दी है। क्रूड 99 डॉलर के नीचे फिसल गया है। निफ्टी नीचे से करीब 150 अंक सुधरकर 23750 के करीब दिख रहा है। RIL, ITC, HCL TECH और ICICI बैंक ने बाजार में जोश भर दिया है। वहीं बैंक निफ्टी 500 प्वाइंट से ज्यादा सुधारकर हरे निशान में लौट आया है। मिड और स्मॉलकैप भी संभले हैं। इंडिया विक्स भी ठंडा पड़ा है। रियल्टी और सरकारी बैंकों में अच्छी रिकवरी देखने को मिल रही है। दोनों सेक्टर इंडेक्स हरे निशान में लौट आए हैं।
IT शेयरों में भी तेजी लौटी है। KPIT टेक और टाटा एलेक्सी करीब 5% उछलकर वायदा के टॉप गेनर बने हैं। चुनिंदा FMCG शेयर भी ऊपर कारोबार कर रहे हैं। हालांकि ऑटो,मेटल और डिफेंस में दबाव कायम है।
कल AU बैंक और IDFC फर्स्ट बैंक के पहली तिमाही के रिजल्ट आएंगे। AU बैंक की ब्याज से कमाई 32% तो मुनाफे में 44% का उछाल संभव है। वहीं सोमवार को निफ्टी कंपनी कोल इंडिया के नतीजे आएंगे। इसके अलावा केनरा बैंक और BEL समेत वायदा की 6 कंपनियों के रिजल्ट्स का भी इंतजार रहेगा।
बाजार पर अपनी रणनीति साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी ने 23,600 की लक्ष्मण रेखा को बचाया है। बैंक निफ्टी में निचले स्तर से शानदार रिकवरी की है। IT शेयरों में भी निचले स्तरों से रिकवरी आई है। मिडकैप और स्मॉलकैप्स में भी अच्छा पुलबैक देखने को मिला है। कच्चा तेल सुबह $102 तक गया था,अब $98 के करीब है। बड़ा सवाल ये है कि क्या आज रेंज का फेक ब्रेक डाउन है? क्या क्लोजिंग में हम वापस 23,800 के ऊपर जा पाएंगे?
आज सुबह हमारा नजरिया साफ था – गैपडाउन में शॉर्ट काटें। नए शॉर्ट पोजीशन नहीं बनाएं और कॉन्ट्रा लॉन्ग की कोशिश करें। 23,600 पर एक पत्थर की लकीर बनी है। अब नई गिरावट इसके नीचे ही आएगी। वीकेंड से पहले शॉर्ट्स भी शायद लेकर नहीं जाना चाहेंगे। हो सकता है वीकेंड पर ट्रंप कुछ पॉजिटिव ऐलान कर दें। मगर अभी भी बाजार में कॉन्फिडेंस की कमी है। शेयर भी काफी वोलाटाइल हो रहे हैं। यूनाइटेड स्पिरिट्स कल नहीं चला,आज चल गया। मोतीलाल ओसवाल ठीक-ठाक नतीजों के बाद भी एक्सीडेंट बन गया।
निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति
निफ्टी के लिए 23,600-23,650 पर सपोर्ट और 23,800-23,850 पर रेजिस्टेंस है। वहीं, बैंक निफ्टी के लिए 56,000-56,200 पर सपोर्ट और 56,800-57,000 पर रेजिस्टेंस है।
न्यूट्रल पोजिशन के साथ जाएं। ज्यादा जोखिम वाले ट्रेडर्स अगले हफ्ते का Call Spread लेकर जा सकते हैं। 23,800 Call खरीदें और 23,900 Call बेचें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।