Trading plan : आखिर में बाजार चलेगा और बड़ा चलेगा, फिलहाल यह एक रेंज में ही फंसा - अनुज सिंघल

Market trend : रिटेल इंश्योरेंस में जीरो GST के बाद भी बीमा कंपनियों के शेयरों का जोश ठंडा पड़ा है। दरअसल बिना इनपुट क्रेडिट के खर्चों पर GST ने फिक्र बढ़ा दी है। HDFC LIFE और ICICI प्रूडेंशियल ऊपरी स्तरों से 5 फीसदी तक फिसले है। पॉलिसी बाजार भी ऊपरी स्तरों से ठंडा पड़ा है

अपडेटेड Sep 04, 2025 पर 2:43 PM
Story continues below Advertisement
निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि इसके लिए 24,850-24,900 पर पहला रेजिस्टेंस और 24,950-25,000 पर अगला बड़ा रेजिस्टेंस है

Stock market : बाजार में GST कटौती का जोश ठंडा पड़ गया है। गैप-अप ओपनिंग नहीं टिक पाई है। 2 बजे के आसापासऊपरी स्तरों से निफ्टी करीब 200 प्वाइंट फिसलकर 24800 के नीचे आ गया है। बढ़त के साथ खुलने के बाद बैंक निफ्टी भी कमजोर पड़ गया है। मिडकैप और स्मॉलकैप में तेज मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। GST कटौती से ऑटो शेयरों में रफ्तार कायम। निफ्टी ऑटो इंडेक्स डेढ़ परसेंट भागा है। M&M 6 फीसदी से ज्यादा के उछाल के साथ सुबह से वायदा का टॉप गेनर बना हुआ है। वहीं आयशर और TVS मोटर में भी बढ़त कायम है।

GST घटने से फैशन, फुटवियर और टेक्सटाइल शेयर भी चले है।, बाटा में 7 फीसदी का उछाल देखने को मिल रहा है। कैंपस में भी रौनक है। वहीं टेक्स्टाइल में ट्रेंट और आदित्य बिड़ला फैशन में भी तेजी कायम है।

रिटेल इंश्योरेंस में जीरो GST के बाद भी बीमा कंपनियों के शेयरों का जोश ठंडा पड़ा है। दरअसल बिना इनपुट क्रेडिट के खर्चों पर GST ने फिक्र बढ़ा दी है। HDFC LIFE और ICICI प्रूडेंशियल ऊपरी स्तरों से 5 फीसदी तक फिसले है। पॉलिसी बाजार भी ऊपरी स्तरों से ठंडा पड़ा है।


कैसी रह कती है बाजार की चाल?

ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज बाजार ऊपर गया लेकिन गैपअप टिका नहीं। मिडकैप में तो आज भारी मुनाफावसूली हो गई। बाजार चलने को तैयार नहीं है। देखते हैं आखिरी घंटे में रैली आती है या नहीं। ऐसा भी नहीं है कि बाजार पहले बहुत ज्यादा चला था।

बाजार: अब आगे क्या?

बड़ी से बड़ी खबर पर बाजार नहीं चल रहा है। लगातार शानदार खबरें आ रही हैं। FIIs के शॉर्ट्स को बिल्कुल डर नहीं है। FIIs लगातार बाजार में बिकवाली कर रहे हैं। खैर, आखिर में बाजार चलेगा और बड़ा चलेगा। लेकिन फिलहाल यह एक रेंज में ही फंसा है।

GST reforms : सिन गुड्स पर नुकसान की भरपाई तक लागू रहेगा कंपन्सेशन सेस, रिटेल कारोबारियों का नहीं होने देंगे नुकसान - CBIC चेयरमैन

निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि इसके लिए 24,850-24,900 पर पहला रेजिस्टेंस और 24,950-25,000 पर अगला बड़ा रेजिस्टेंस है। वहीं, 24,750-24,800 पर पहला सपोर्ट और 24,650-24,700 पर अगला बड़ा सपोर्ट है। देखना होगा बाजार आज बंद कैसे होता है।

निफ्टी बैंक पर अपनी रणनीति बताते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी बैंक ने आज open high बनाया। 54,500 तक भी रैली नहीं कर पाया। इसके लिए 53,800-54,000 को बचाना जरूरी है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Sep 04, 2025 2:43 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।