Get App

Trading Plan: मार्केट एक्सपर्ट से जानें, क्या निफ्टी और बैंक निफ्टी सोमवार के हाई को कर सकते हैं पार

Trading Plan: अगर निफ्टी लगातार 22,622 पर स्थित सोमवार के हाई लेवल ऊपर बना रहता है तो इसके लिए 22,800 के लेवल तक पहुंचने का रास्ता खुल सकता है। मजबूती से 22,800 के ऊपर बढ़ने पर 23,000–23,200 के जोन तक पहुंचने की संभावना बन सकती है जो निफ्टी के लिए अगले अहम लेवल होंगे

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Oct 06, 2026 पर 8:54 AM
Trading Plan: मार्केट एक्सपर्ट से जानें, क्या निफ्टी और बैंक निफ्टी सोमवार के हाई को कर सकते हैं पार
Trading Plan:ऑवरली चार्ट पर RSI में 'बुलिश डाइवर्जेंस' दिख रहा है जो बताता है कि बिकवाली का जो कम हो रहा है। इसके अलावा,RSI अपने हाल के दोनों 'स्विंग हाई' के ऊपर जाने में कामयाब रहा है,जो शॉर्ट-टर्म मोमेंटम में सुधार का संकेत है

Trading Plan: 200- वीक EMA से लगातार मिल रहे सपोर्ट,निचले स्तरों से खरीदारी आने और बेहतर होते हुए ऑवरली मोमेंटम से संकेत मिलता है कि आने वाले सेशन में Nifty में और बढ़त दिख सकती है,हालांकि इसके लिए अच्छी फॉलो अप बाइंग जरूरी होगी। अगर निफ्टी लगातार 22,622 पर स्थित सोमवार के हाई लेवल ऊपर बना रहता है तो इसके लिए 22,800 के लेवल तक पहुंचने का रास्ता खुल सकता है। मजबूती से 22,800 के ऊपर बढ़ने पर 23,000–23,200 के जोन तक पहुंचने की संभावना बन सकती है जो निफ्टी के लिए अगले अहम लेवल होंगे। नीचे की तरफ,22,400 का लेवल सबसे नजदीकी सपोर्ट का काम कर सकता है। उसके बाद 22,200 के लेवल पर बड़ा सपोर्ट होगा।

उधर बैंक निफ्टी को 55,900–56,200 की तरफ अपनी बढ़त जारी रखने के लिए 55,000–55,200 के जोन के ऊपर मजबूती से बंद होने की जरूरत है। जानकारों के मुताबिक,तब तक रेंज बाउंड ट्रेडिंग जारी रह सकती है,जिसमें 54,000–53,700 पर सपोर्ट बना रहेगा।

निफ्टी आउटलुक और रणनीति

आनंद राठी के जिगर एस पटेल का कहना है कि डेली चार्ट पर निफ्टी अभी अपने 10, 20 और 50-DEMA के नीचे ट्रेड कर रहा है,जो दिखाता है कि शॉर्ट-टर्म ट्रेंड पर दबाव बना हुआ है। हालांकि,बड़े पैमाने पर टेक्निकल सेटअप में सुधार के संकेत दिख रहे हैं और वीकली चार्ट पर 200-वीक EMA एक अहम सपोर्ट दे रहा है। पिछले दो सेशन में निचले स्तरों से खरीदारी देखने को मिली है। इससे पता चलता है कि इन्वेस्टर्स धीरे-धीरे अहम सपोर्ट लेवल के आसपास एक्टिव हो रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें