Trading Plan:उन स्मॉलकैप शेयरों पर करें फोकस जहां नतीजे हो शानदार, IT से अभी दूरी बनाए रखना ही होगा बेहतर

Trading Plan: बाजार में अब बेसिक टेक्सचर 'Buy on dips' का है और ये नजरिया पिछले पूरे हफ्ते लिया गया था। जिन 2 दिन निफ्टी गिरा, तब भी यही नजरिया कायम था। अब अपने ट्रेलिंग SL को 25,650 पर ले आएं। यहां से अब रैली मिडकैप और स्मॉलकैप में होनी चाहिए, लेकिन आपको क्वालिटी का ध्यान रखना होगा

अपडेटेड Feb 09, 2026 पर 9:22 AM
Story continues below Advertisement
Trading plan :पहला रजिस्टेंस 60,500-60,700 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 60,800-61,000 पर है।

सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल 

बाजार: आज के बाकी संकेत

भारत-US ट्रेड डील के डिटेल्स सामने आ गए। अगर किसी को भी शक था कि डील win win नहीं है, तो वो शक भी दूर हो गया। एग्री सेक्टर पूरी तरह ट्रेड डील से बाहर है। इलेक्ट्रॉनिक्स में 0 ड्यूटी ही लगती रहेगी। डॉनल्ड ट्रंप ने 25% पेनल्टी भी वापस ले ली। अगले कुछ दिनों में 18% वाला एग्जीक्यूटिव ऑर्डर भी पास हो जाएगा। अब यहां से ट्रेड डील वाला रिस्क फैक्टर पूरी तरह खत्म हो गया। HDFC बैंक के पॉलिसी से बड़ा पॉजिटिव मिलकर आया। आज HDFC बैंक में भी अच्छी रैली होनी चाहिए। Voda Idea में प्रोमोटर्स ने धीरे-धीरे अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई। कुल मिलाकर आज बाजार के पास ना चलने का कोई कारण नहीं है। अगर आज नहीं चले तो बहुत खराब संकेत होगा।


बाजार: अब क्या बनाएं स्ट्रैटेजी?

बाजार में अब बेसिक टेक्सचर 'Buy on dips' का है और ये नजरिया पिछले पूरे हफ्ते लिया गया था। जिन 2 दिन निफ्टी गिरा, तब भी यही नजरिया कायम था। अब अपने ट्रेलिंग SL को 25,650 पर ले आएं। यहां से अब रैली मिडकैप और स्मॉलकैप में होनी चाहिए, लेकिन आपको क्वालिटी का ध्यान रखना होगा। उन स्मॉलकैप शेयरों पर फोकस करिए जहां नतीजे शानदार हैं लेकिन शेयर नहीं चले क्योंकि सेंटिमेंट खराब था और रैली में खराब क्वालिटी के स्मॉलकैप से एग्जिट करें। PSU बैंक अभी भी सबसे मजबूत सेक्टर है। इसके अलावा मेटल्स में भी वापस खरीदारी के संकेत हैं। कुछ सिलेक्टिव EMS शेयरों में बड़ी रैली की तैयारी है. IT से अभी भी कुछ समय के लिए दूर रहने की जरूरत है।

निफ्टी पर रणनीति

पहला रजिस्टेंस 25,750-25,850 (ऑप्शन जोन) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 25,950-26,050 (चार्ट के मुताबिक) पर रहा। पहले और दूसरे रजिस्टेंस के बीच खुल सकते हैं। पहला सपोर्ट 25,650-25,700 (न्यूट्रल जोन) पर है। बड़ा सपोर्ट 25,550-25,600 (ऑप्शन जोन) पर रहा। 200 अंकों से कम का गैपअप हो तो खुलते ही खरीदें। खरीदारी का बढ़िया और पोजीशन जोड़ने का जोन 25,750-25,800 पर रखें। नए लॉन्ग सौदों का सख्त SL- 25,650 पर लगाए।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

पहला रजिस्टेंस 60,500-60,700 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 60,800-61,000 पर है। पहला सपोर्ट 60,000-60,200 पर, बड़ा सपोर्ट 59,500-59,800 पर रहा। निफ्टी के मुकाबले निफ्टी बैंक एक पायदान बेहतर रहा। बड़े गैपअप के बाद नई खरीद के लिए गिरावट का इंतजार करें।

Stock Market Live Update: सेंसेक्स 450 अंक चढ़ा, निफ्टी 25800 के पार, फोकस में SBI, Tata Steel, Shree Cement, Force Motor

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।