Trading plan : अगर निफ्टी 25000 बचा पाता है तो पोजिशनल एंट्री का अच्छा मौका, 25 025-25075 पर अहम सपोर्ट

Market today : रियल्टी शेयरों में आज तगड़ी मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। रियल्टी इंडेक्स करीब दो परसेंट फिसला है। गोदरेज प्रॉपर्टीज, प्रेस्टीज और ओबेरॉय रियल्टी करीब 3 फीसदी टूटे हैं। वहीं IT, ऑटो और डिफेंस शेयरों में भी दबाव है। लेकिन FMCG और सरकारी बैंक और सरकारी कंपनियों में खरीदारी का मूड देखने को मिल रहा है

अपडेटेड Sep 24, 2025 पर 3:14 PM
Market cues: अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार पिछले कुछ दिनों से कमजोर हुआ है। निफ्टी अब 38 फीसदी रीट्रेसमेंट जोन की ओर बढ़ रहा है। निफ्टी को 25,000-25,050 का जोन बचाना चाहिए

Stock market : बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट देखने को मिल रही है। लाल निशान में होने के बावजूद फिलहाल बाजार में रिकवरी का मूड देखने को मिल रहा है। निचले स्तरों से निफ्टी 100 अंकों से ज्यादा रिकवरी के साथ 25100 के पार दिख रहा है। L&T, HUL, NTPC और पावर ग्रिड ने बाजार को सहारा दिया है। वहीं बैंक निफ्टी 250 अंक से ज्यादा फिसला है। मिडकैप और स्मॉलकैप भी कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

बाजार: कमजोरी का चौथा दिन

ऐसे माहौल में बाजार पर अपनी आगे की रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी ने लगातार चौथे दिन LOWER LOW और HIGH बनाया है। हालांकि निफ्टी एक बार फिर 20 DEMA बचाने में कामयाब रहा है। आखिरी घंटा बाजार के लिए बेहद अहम है। अंडरपफॉर्म करके बैंक निफ्टी ने आज चौंकाया है। मिड और स्मॉल कैप शेयरों में भी गिरावट देखने को मिल रही है।


बाजार में अब क्या हो रणनीति?

अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार पिछले कुछ दिनों से कमजोर हुआ है। निफ्टी अब 38 फीसदी रीट्रेसमेंट जोन की ओर बढ़ रहा है। निफ्टी को 25,000-25,050 का जोन बचाना चाहिए। फिलहाल इंट्राडे में दोनों तरफ के ट्रेड के मौके हैं। अगर निफ्टी 25,000 बचाता है तो पोजिशनल एंट्री का अच्छा मौका होगा। निफ्टी के लिए 25,025-25,075 पर सपोर्ट और 25,175-25,225 पर रेजिस्टेंस है। जबकि, बैंक निफ्टी के लिए 55,000-55,200 पर सपोर्ट और 55,500-55,700 पर रेजिस्टेंस है।

कल के लिए रणनीति

न्यूट्रल रहें,बाजार एक दिन में ही मौके दे रहा है। निफ्टी, निफ्टी बैंक अब make or break जोन में हैं। अगर 25,000 टूटा तो 24,800 का रिस्क खुलेगा।

कैसी रही अलग-अलग सेक्टरों की चाल?

रियल्टी शेयरों में आज तगड़ी मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। रियल्टी इंडेक्स करीब दो परसेंट फिसला है। गोदरेज प्रॉपर्टीज, प्रेस्टीज और ओबेरॉय रियल्टी करीब 3 फीसदी टूटे हैं। वहीं IT, ऑटो और डिफेंस शेयरों में भी दबाव है। लेकिन FMCG और सरकारी बैंक और सरकारी कंपनियों में खरीदारी का मूड देखने को मिल रहा है।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक शिपिंग सेक्टर के लिए 70,000 करोड़ रुपए की 3 स्कीम को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। इस खबर के चलते शिपिंग शेयरों में तेजी आई है। सूत्रों को मुताबिक 20,000 करोड़ रुपए के शिपबिल्डिंग डेवलपमेंट और 25,000 करोड़ रुपए के मैरीटाइम डेवलपमेंट फंड पर कैबिनेट की मुहर लग गई है।

उधर अदानी ग्रुप के शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। अदानी ग्रीन और अदानी एनर्जी 2-3 फीसदी कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं। दोनों वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हैं। उधर अदानी गैस और अदानी पावर 6-7 परसेंट टूटे हैं।

इस बीच खबर है कि कल दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया टेलीकॉम कंपनियों के CEO से मुलाकात कर सकते हैं। इस बैठक में रिलायंस जिओ के आकाश अंबानी और वोडाफोन आइडिया के अक्षय मुंद्रा भी शामिल हो सकते हैं। इस मीटिंग में सेक्टर में निवेश बढ़ाने और इंडिया मोबाइल कांग्रेस की तैयारी पर चर्चा संभव है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।