Trading Plan: अपसाइड मोमेंटम के पीछे भागने के बजाय मजबूत सपोर्ट जोन के पास गिरावट पर करें खरीदारी

Trading Plan: आगे निफ्टी के लिए 24,500 का लेवल तत्काल सपोर्ट का काम कर सकता है। इसके बाद 24,400-24,350 के जोन में दूसरा बड़ा सपोर्ट होगा। ऊपर की तरफ इसके लिए 24,600–24,700 के दायरे में पहला रेजिस्टेंस है। इसके बाद 24,800 पर दूसरा बड़ा रेजिस्टेंस दिख रहा है

अपडेटेड Aug 10, 2026 पर 9:14 AM
Trading Plan: बड़े नजरिए से पोजीशन न्यूट्रल है,लेकिन पॉजिटिव रुझान है। जब तक बैंक निफ्टी 57,250 के सपोर्ट जोनन के ऊपर बना रहता है,तब तक मेन अपट्रेंड बरकरार रहेगा

Trading Plan : आने वाले ट्र्डिंग सेशंस में बाजार के सीमित दायरे में कारोबार (रेंज-बाउंड ट्रेडिंग) जारी रखने की संभावना है। मोमेंटम इंडिकेटर और ऑसिलेटर कंसोलिडेशन का संकेत दे रहे हैं। हालांकि बाजार का मेन ढांचा अभी भी तेजड़ियों के पक्ष में है। बाजार की US-ईरान शांति समझौते से जुड़ी गतिविधियों पर बनी रहेंगी। आगे निफ्टी के लिए 24,500 का लेवल तत्काल सपोर्ट का काम कर सकता है। इसके बाद 24,400-24,350 के जोन में दूसरा बड़ा सपोर्ट होगा। ऊपर की तरफ इसके लिए 24,600–24,700 के दायरे में पहला रेजिस्टेंस है। इसके बाद 24,800 पर दूसरा बड़ा रेजिस्टेंस दिख रहा है।

वहीं,बैंक निफ्टी को आगे की तेजी के लिए इसे 57,500–58,250 की रेंज से बाहर निकलना होगा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस रेंज के ऊपर 58,500–58,700 के लेवल पर नजर रखने की जरूरत होगी। जबकि इसके नीचे जाने पर 57,000–56,800 के लेवल सपोर्ट का काम कर सकते हैं।

निफ्टी आउटलुक और रणनीति


एंजेल वन के टेक्निकल एनालिस्ट (इक्विटी और डेरिवेटिव्स) हितेश राठी का कहना है कि बीते पूरे हफ्ते इंडेक्स में कोई खास उतार-चढ़ाव न होने के कारण,कुल मिलाकर टेक्निकल स्ट्रक्चर में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है। हालांकि,वीकली चार्ट पर डोजी कैंडल का बनना यह दिखाता है कि ऊपरी स्तरों पर मार्केट में दुविधा की स्थिति है, जबकि ओवरऑल स्ट्रक्चर अभी भी पॉजिटिव बना हुआ है।

24,800–24,850 की रेंज के ऊपर एक मजबूत ब्रेकआउट न सिर्फ पहले के अपट्रेंड के फिर से शुरू होने की पुष्टि करेगा,बल्कि पिछले तीन महीनों से चल रही ट्रेडिंग रेंज से भी ब्रेकआउट का संकेत देगा। ऐसा ब्रेकआउट बड़े टाइम फ़्रेम को छोटे टाइम फ़्रेम के साथ एक सीध में लाएगा,जिससे लगातार ऊपर की ओर बढ़ने का रास्ता साफ होगा।

ऐसा होने अपसाइड मोमेंटम के पीछे भागने के बजाय,मज़बूत सपोर्ट जोन के पास गिरावट पर खरीदारी करने की रणनीति अपनाना ज्यादा बेहतर तरीका रहेगा। अहम लेवल्स की बात करें तो निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 24,450–24,350 की रेंज में बना हुआ है। इसके बाद 24,000 के साइकोलॉजिकल लेवल पर अगला मज़बूत सपोर्ट है। ऊपर की तरफ,तत्काल रेजिस्टेंस 24,650–24,750 के ज़ोन में है। इसके बाद 24,800–24,850 की रेंज में अगला अहम रेजिस्टेंस है।

अहम रेजिस्टेंस: 24,650, 24,750

अहम सपोर्ट: 24,450, 24,350

स्ट्रैटेजी: 24,400 के आस-पास गिरावट पर निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें,24,000 का स्टॉप-लॉस रखें और 24,700–24,800 के पास प्रॉफिट बुक करें।

Market cues : 24800 के नीचे बने रहने तक निफ्टी में कंसोलीडेशन जारी रहने की उम्मीद,इस दीवार के पार होने पर ही आएगी तेजी

बैंक निफ्टी आउटलुक और रणनीति

हितेश राठी का कहना है कि टेक्निकल नजरिए से देखें तो बैंक नफ्टी का बड़ा ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है। यह इंडेक्स अपने 200-डे SMA और सुपरट्रेंड के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो इसके लॉन्ग टर्म बुलिश स्ट्रक्चर को मज़बूत करता है। हालांकि,इंडेक्स अपने 20 डे और 50 डे के मूविंग एवरेज के आसपास घूम रहा है,जो शॉर्ट-टर्म कंसोलिडेशन और किसी मज़बूत दिशा वाले मोमेंटम की कमी का संकेत है।

उम्मीद है कि 57,450–57,250 का जोन तत्काल सपोर्ट का काम करेगा। अगर यह लेवल लगातार टूटता है,तो शॉर्ट-टर्म स्ट्रक्चर कमजोर हो सकता है और इंडेक्स 56,500–56,000 की तरफ गिर सकता है। ऊपर की तरफ, 57,900–58,000 एक अहम रेजिस्टेंस जोन बना हुआ है। अगर मज़बूत वॉल्यूम के साथ 58,000 के ऊपर निर्णायक ब्रेकआउट होता है तो तेजी का मोमेंटम वापस आ सकता है और 58,500–59,000 की तरफ बढ़ने का रास्ता खुल सकता है।

बड़े नजरिए से पोजीशन न्यूट्रल है,लेकिन पॉजिटिव रुझान है। जब तक बैंक निफ्टी 57,250 के सपोर्ट जोनन के ऊपर बना रहता है,तब तक मेन अपट्रेंड बरकरार रहेगा और गिरावट पर खरीदारी की रणनीति फायदेमंद रहने की संभावना है। लगातार 58,000 के स्तर के ऊपर बने रहने पर रैली का अगला चरण शुरू हो सकता है। जबकि 57,250 के नीचे जाने पर शॉर्ट टर्म में प्रॉफिट बुकिंग हो सकती है।

अहम रेजिस्टेंस: 57,900, 58,000

अहम सपोर्ट: 57,450, 57,250

स्ट्रैटेजी: 57,200 के आस-पास गिरावट आने पर बैंक निफ्टी अगस्त फ्यूचर्स खरीदें,56,650 का स्टॉप-लॉस रखें और 57,800 के स्तर के पास प्रॉफिट बुक करें।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।