Trading Ideas : 22400 तक फिसलने के बाद बाजार में रिकवरी की कोशिश, जानिए सोमवार के लिए ट्रेडिंग प्लान

Trading plan : बाजार में हर डिप पर खरीदारी नहीं करनी होती। कुछ बाजार में सेल करके भी पैसा बनता है और ये बाजार सेल करके पैसा बनाने वाला है। आज तो बाजार के पास चलने के काफी ट्रिगर थे। गिरने का सिर्फ 1 ट्रिगर तेल था और बाजार ने वही लपका। ये मानना होगा कि हम एक साइक्लिकल बेयर मार्केट में हैं

अपडेटेड Oct 23, 2026 पर 3:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trading plan : अनुज सिंघल की राय है कि निफ्टी के लिए 24,300-24,350 पर सपोर्ट और 24,550-24,600 पर रेजिस्टेंस है

Trading plan : 22400 तक फिसलने के बाद बाजार में रिकवरी की कोशिश देखने को मिल रही है। निचले स्तरों से निफ्टी करीब 130 प्वाइंट सुधरकर 22500 के करीब आ गया है। बैंक निफ्टी में भी नीचे से 300 अंकों का सुधार आया है। लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप अभी भी दो फीसदी से ज्यादा नीचे हैं। वहीं INDIA VIX करीब 6% उछला है। बिकवाली के माहौल में भी TCS और इंफोसिस में बढ़त कायम है। वहीं AI ट्रेड के रिवर्सल से CG पावर,हिताची एनर्जी और GVT&D चार से पांच परसेंट गिरे हैं। साथ ही हिंडाल्को और नाल्को में भी तेज गिरावट है।

बाजार में आज चौतरफा बिकवाली देखने को मिल रही है। कंज्यूमर ड्यूरेबल, रियल्टी, मेटल, डिफेंस और कैपिटल गुड्स इंडेक्स तीन परसेंट से ज्यादा फिसले हैं। NSE के आज 53 में से 52 सेक्टर इंडेक्स लाल निशान में है। सिर्फ IT इंडेक्स हरे निशान में लौटा है। कमजोर नतीजों के बाद स्विगी 14% टूटा है। वहीं कोलगेट भी करीब पांच फीसदी फिसला, वहीं कमजोर चार्ट की वजह से हिंडाल्को और एंजेल वन तीन से पांच परसेंट फिसले हैं।

दूसरी तिमाही में गोदरेज प्रॉपर्टीज का मुनाफा 62% घटा है। हालांकि इसकी रेवेन्यू में दोगुने से ज्यादा की बढ़त दिखी है। नतीजों के बाद यह शेयर चार परसेंट से ज्यादा फिसला है। वहीं श्री सीमेंट के रिजल्ट उम्मीद से कमजोर रहे। कंपनी का प्रॉफिट 26% घटा है। मार्जिन पर भी तगड़ी मार पड़ी है। हालांकि रिजल्ट के बाद शेयर ऊपर भागा है।


नतीजों के लिहाज के कल अहम दिन है। कल तीन बैंकों कोटक बैंक,AU बैंक और IDFC फर्स्ट बैंक के रिजल्ट आएंगे। कोटक बैंक का प्रॉफिट 32% बढ़ सकता है । ब्याज से होने वाली कमाई में 15% की बढ़त संभव है। वहीं निफ्टी कंपनी टाटा कंज्यूमर के नतीजे सोमवार को आएंगे। साथ ही पेटीएम, सोना कॉम, मैनकाइंड समेत वायदा की नौ कंपनियों के नतीजों का भी इंतजार रहेगा।

आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल

बाजार: रिकवरी की कोशिश

बाजार पर अपनी राय साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी आई है। शायद वीकेंड से पहले शॉर्ट कवर कर रहे हैं। लेकिन मिडकैप, स्मॉलकैप में अभी भी कोहराम है। बाजार के लिए आज बहुत ही खराब दिन रहा। इस पूरी डाउन स्विंग का आज सबसे खराब दिन है। एडवांस/डिक्लाइन आज 1:10 से भी खराब रहा है। मिड और स्मॉल कैप में पूरी तरह कोलैप्स है। निवेशकों की तो आज चीखें निकल गई हैं । निफ्टी अब 52 हफ्ते के निचले स्तर के काफी करीब है। बैंक निफ्टी ने एक बार फिर गिरावट की अगुवाई की है। निफ्टी आईटी भी ऊपरी स्तरों से हल्का हुआ है। स्विगी ने फ्रेश ऑल टाइम लो लगाया है। कैपिटल मार्केट शेयरों में बड़ी गिरावट आई है।

बाजार: अब क्या?

अनुज सिंघल ने आगे कहा कि बाजार में साफ दिख रहा था कि रैली नहीं टिकेगी और इसीलिए CNBC-आवाज़ ने रैली में सतर्क नजरिया रखा, गिरने का इंतजार नहीं किया, पहले ही आपको चेता दिया। जब सब 2-3 दिन की रैली का क्रेडिट ले रहे थे,हमने जोखिम समझाया। हमने तो यहां तक कहा कि 20,700 का भी जोखिम है। बाजार में हर डिप पर खरीदारी नहीं करनी होती। कुछ बाजार में सेल करके भी पैसा बनता है और ये बाजार सेल करके पैसा बनाने वाला है। आज तो बाजार के पास चलने के काफी ट्रिगर थे। गिरने का सिर्फ 1 ट्रिगर तेल था और बाजार ने वही लपका। ये मानना होगा कि हम एक साइक्लिकल बेयर मार्केट में हैं। ये मैक्रो दिक्कत है जिसमें कच्चा तेल और रुपया बड़े फैक्टर हैं।

निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल की राय है कि निफ्टी के लिए 24,300-24,350 पर सपोर्ट और 24,550-24,600 पर रेजिस्टेंस है। बैंक निफ्टी के लिए 53,000-53,500 पर सपोर्ट और 54,500-54,800 पर रेजिस्टेंस है।

प्री-CAS रणनीति

अनुज सिंघल का कहना है कि बाजार का टेक्सचर खराब है। रैलियों के फेल होने का इंतजार करें और बिकवाली करें। वीकेंड पर भले ही शॉर्ट लेकर नहीं जाएं।

 

मिड और स्मॉलकैप की जबरदस्त पिटाई, लगातार 7 दिनों से दोनों इंडेक्स नजर आ रहे बेदम, अब क्या करें!

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।