Get App

Trading Ideas : 22400 तक फिसलने के बाद बाजार में रिकवरी की कोशिश, जानिए सोमवार के लिए ट्रेडिंग प्लान

Trading plan : बाजार में हर डिप पर खरीदारी नहीं करनी होती। कुछ बाजार में सेल करके भी पैसा बनता है और ये बाजार सेल करके पैसा बनाने वाला है। आज तो बाजार के पास चलने के काफी ट्रिगर थे। गिरने का सिर्फ 1 ट्रिगर तेल था और बाजार ने वही लपका। ये मानना होगा कि हम एक साइक्लिकल बेयर मार्केट में हैं

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Oct 23, 2026 पर 3:04 PM
Trading Ideas : 22400 तक फिसलने के बाद बाजार में रिकवरी की कोशिश, जानिए सोमवार के लिए ट्रेडिंग प्लान
Trading plan : अनुज सिंघल की राय है कि निफ्टी के लिए 24,300-24,350 पर सपोर्ट और 24,550-24,600 पर रेजिस्टेंस है

Trading plan : 22400 तक फिसलने के बाद बाजार में रिकवरी की कोशिश देखने को मिल रही है। निचले स्तरों से निफ्टी करीब 130 प्वाइंट सुधरकर 22500 के करीब आ गया है। बैंक निफ्टी में भी नीचे से 300 अंकों का सुधार आया है। लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप अभी भी दो फीसदी से ज्यादा नीचे हैं। वहीं INDIA VIX करीब 6% उछला है। बिकवाली के माहौल में भी TCS और इंफोसिस में बढ़त कायम है। वहीं AI ट्रेड के रिवर्सल से CG पावर,हिताची एनर्जी और GVT&D चार से पांच परसेंट गिरे हैं। साथ ही हिंडाल्को और नाल्को में भी तेज गिरावट है।

बाजार में आज चौतरफा बिकवाली देखने को मिल रही है। कंज्यूमर ड्यूरेबल, रियल्टी, मेटल, डिफेंस और कैपिटल गुड्स इंडेक्स तीन परसेंट से ज्यादा फिसले हैं। NSE के आज 53 में से 52 सेक्टर इंडेक्स लाल निशान में है। सिर्फ IT इंडेक्स हरे निशान में लौटा है। कमजोर नतीजों के बाद स्विगी 14% टूटा है। वहीं कोलगेट भी करीब पांच फीसदी फिसला, वहीं कमजोर चार्ट की वजह से हिंडाल्को और एंजेल वन तीन से पांच परसेंट फिसले हैं।

दूसरी तिमाही में गोदरेज प्रॉपर्टीज का मुनाफा 62% घटा है। हालांकि इसकी रेवेन्यू में दोगुने से ज्यादा की बढ़त दिखी है। नतीजों के बाद यह शेयर चार परसेंट से ज्यादा फिसला है। वहीं श्री सीमेंट के रिजल्ट उम्मीद से कमजोर रहे। कंपनी का प्रॉफिट 26% घटा है। मार्जिन पर भी तगड़ी मार पड़ी है। हालांकि रिजल्ट के बाद शेयर ऊपर भागा है।

नतीजों के लिहाज के कल अहम दिन है। कल तीन बैंकों कोटक बैंक,AU बैंक और IDFC फर्स्ट बैंक के रिजल्ट आएंगे। कोटक बैंक का प्रॉफिट 32% बढ़ सकता है । ब्याज से होने वाली कमाई में 15% की बढ़त संभव है। वहीं निफ्टी कंपनी टाटा कंज्यूमर के नतीजे सोमवार को आएंगे। साथ ही पेटीएम, सोना कॉम, मैनकाइंड समेत वायदा की नौ कंपनियों के नतीजों का भी इंतजार रहेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें