Trading plan : कच्चे तेल में थोड़ी नरमी से बाजार की रिकवरी की कोशिश हो रही है। निफ्टी आज के लो से करीब 80 प्वाइंट सुधरा है और 23850 के ऊपर आ गया है,हालांकि बैंक निफ्टी और मिडकैप,स्मॉलकैप में दबाव बरकरार। क्रूड 95 डॉलर के नीचे आ गया है। रेट सेंसेटिव शेयरों की खूब पिटाई हुई है। ऑटो सेक्टर में तगड़ी बिकवाली आई है। इनमें 6 महीने की सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट देखने को मिली है। ऑटो इंडेक्स करीब 3 फीसदी टूटा है। अनुमान से कमजोर बिक्री के चलते आयशर और हीरो मोटो 5-6 परसेंट तक फिसले हैं। हुंडई भी पस्त है,मारुति में भी लगातार दूसरे दिन कमजोरी है।
