Get App

Trading Plan: बाजार के दायरे में रहने की उम्मीद, SBI सिक्योरिटीज के सुदीप शाह से जानें आज के लिए ट्रेडिंग रणनीति

Trading Plan: उम्मीद है कि मदड़िए 23,200 के सपोर्ट लेवल को चुनौती देंगे। अगर यह लेवल टूटता है तो निफ्टी गिरकर 23,100-23,000 के अहम सपोर्ट ज़ोन तक जा सकता है। वहीं,ऊपर की तरफ़ 23,500 का लेवल एक अहम रेजिस्टेंस बना रहेगा,जिस पर नज़र रखनी होगी

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Sep 24, 2026 पर 8:56 AM
Trading Plan: बाजार के दायरे में रहने की उम्मीद, SBI सिक्योरिटीज के सुदीप शाह से जानें आज के लिए ट्रेडिंग रणनीति
Trading Plan:बैंक निफ्टी पिछले 10 ट्रेडिंग सेशन से लगभग 1,300 अंकों के सीमित रेंज में ही घूम रहा है। कंसोलिडेशन के इस लंबे दौर की वजह से सभी अहम शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म मूविंग एवरेज सपाट हो गए हैं

Trading Plan: उम्मीद है कि बाज़ार में सतर्कता का रुख बना रहेगा और नीयर टर्म में सीमित दायरे में कारोबार होगा,क्योंकि निफ्टी सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे कारोबार कर रहा है और ये एवरेज नीचे की ओर जा रहे हैं। मोमेंटम इंडिकेटर्स में भी ट्रेंड में कोई बदलाव नहीं दिखा है। हालांकि वे मंदी के मोमेंटम में कुछ कमी आने का संकेत दे रहे हैं। इसके अलावा, US के 10 ईयर बॉन्ड यील्ड में तेज़ी आई है और यह 5.1 प्रतिशत के पार चला गया है। जबकि तेल की कीमतें फिर से $100 प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गईं। ऐसे में उम्मीद है कि मदड़िए 23,200 के सपोर्ट लेवल को चुनौती देंगे। अगर यह लेवल टूटता है तो निफ्टी गिरकर 23,100-23,000 के अहम सपोर्ट ज़ोन तक जा सकता है। वहीं,ऊपर की तरफ़ 23,500 का लेवल एक अहम रेजिस्टेंस बना रहेगा,जिस पर नजर रखनी होगी।

उधर बैंक निफ्टी को 56,000 के सपोर्ट लेवल को बनाए रखने की जरूरत है। इसके नीचे जाने पर यह 55,700 तक गिर सकता है। जानकारों के मुताबिक,ऊपर की तरफ़ 56,800-57,000 का जोन एक अहम रेजिस्टेंस एरिया का काम कर सकता है।

निफ्टी आउटलुक और रणनीति

SBI सिक्योरिटीज में टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च के हेड सुदीप शाह का कहना है कि 23,116 के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद निफ्टी में 300 से ज्यादा अंकों की रिकवरी हुई है। इस रिकवरी के बावजूद,इंडेक्स अभी भी अपने अहम शॉर्ट टर्म और लॉन्गटर्म मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेड कर रहा है। ये एवरेज अभी भी नीचे की ओर जा रहे हैं,जो इस बात का संकेत हैं कि ओवरऑल ट्रेंड अभी भी कमजोर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें