Trading plan : IT शेयरों के दम पर बाजार में रिकवरी देखने के मिल रही है। निफ्टी 24400 के करीब आ गया है। बैंक निफ्टी भी 300 प्वाइंट से ज्यादा सुधरा है। वहीं मिडकैप फ्लैट है। लेकिन स्मॉलकैप में हल्की बढ़त पर कारोबार। फीयर इंडेक्स INDIA VIX दो फीसदी से ज्यादा फिसला है। अच्छे नतीजों के दम पर एस्ट्रल का शेयर भागा है। यह करीब 9 फीसदी उछलकर आज का हीरो बना है। वहीं शानदार रिजल्ट और MSCI एंट्री की खबर से लेंसकार्ट में भी जोश कायम है। साथ ही डबल डिजिट ग्रोथ के दम पर टाटा मोटर्स CV करीब 5 फीसदी दौड़ा। PNB हाउसिंग में भी रफ्तार देखने को मिल रही है।
