Get App

Trading plan : वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में सुस्ती, जानिए निफ्टी और बैंक निफ्टी में क्यो हो कमाई की रणनीति

Trading plan :सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 26189-26223 पर और बड़ा रजिस्टेंस 26274-26296/26327 पर है। इसके लिए पहला बेस 26129-26083 पर और अगला बड़ा बेस 26021-25973 पर है। 26083/26109 के ऊपर के गैप-अप का पीछा करना कारगर रहा

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 23, 2025 पर 10:38 AM
Trading plan : वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में सुस्ती, जानिए निफ्टी और बैंक निफ्टी में क्यो हो कमाई की रणनीति
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 59371-59523 पर और बड़ा रजिस्टेंस 59741-59820/59937 पर है। इसके लिए पहला बेस 59146-59031 पर और बड़ा बेस 58886-58777 पर है

Trading plan : 23 दिसंबर को वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में सुस्ती देखने को मिल रही है। बाजार में 2 दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गया है। निफ्टी 26150 के करीब कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी दबाव बनाने का काम कर रहा है। हलांकि मेटल शेयर सपोर्ट दे रहे हैं। IT शेयरों में आज मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। निफ्टी IT इंडेक्स करीब 1 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। फंड जुटाने के लिए 26 दिसंबर की बोर्ड बैठक से पहले कोफोर्ज 4 परसेंट नीचे चला गया है। इधर इंफोसिस, TCS जैसे दिग्गजों में भी दबाव के साथ कारोबार हो रहा है। उधर US-वेनेजुएला और रूस-यूक्रेन टेंशन बढ़ने से सोना चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। MCX पर सोना 1.38 लाख तो चांदी 2.16 लाख के पार निकल गई है।

निफ्टी पर रणनीति

ऐसे में बाजार की आगे की रणनीति पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 26189-26223 पर और बड़ा रजिस्टेंस 26274-26296/26327 पर है। इसके लिए पहला बेस 26129-26083 पर और अगला बड़ा बेस 26021-25973 पर है। 26083/26109 के ऊपर के गैप-अप का पीछा करना कारगर रहा। दूसरा रजिस्टेंस भी हासिल हुआ। FIIs की कैश में बिकवाली है, लेकिन इंडेक्स में बड़ी खरीदारी है। 14000 शॉर्ट कॉन्ट्रैक्ट कवर किए, ने शॉर्ट घटकर कर 1.44 लाख पर आए। FIIs ने पुट शॉर्ट की, कॉल में भारी कवरिंग की। IT शेयरों में खरीदारी के दम पर CY25 की दूसरी छमाही में कल निफ्टी की सबसे ऊंची क्लोजिंग देखने को मिली।

26100-26000-25900 पर भारी पुट राइटिंग दिखी है। एक्सापायरी दिन पर पहला बेस 26129-26083 पर होगा। कॉल्स में तुलनात्मक तौर पर कम OI है। लेकिन 26500 पर भी कॉल कवरिंग हुई है, जो दिलचस्प है। ग्लोबल बाजारों से संकेत के बीच पोजिशन सौदों में अच्छा मुनाफा बना है। इंट्राडे ट्रेडर्स के लिए पहले बेस के करीब या पहला रजिस्टेंस पार होने पर नई खरीदारी का मौका बनेगा। 26223 पार हुआ तो निफ्टी दूसरे रजिस्टेंस की ओर बढ़ेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें