सीएनबीसी- आवाज, मैनेजिंग एटिडर, अनुज सिंघल
सीएनबीसी- आवाज, मैनेजिंग एटिडर, अनुज सिंघल
बाजार में अगर गिरावट है तो है। सिर्फ मेरे पॉजिटिव होने से सच्चाई नहीं छुप सकती है। इसीलिए सिर्फ CNBC-आवाज़ पर एक सावधानी वाला नजरिया लिया गया। निफ्टी अपने हाई से पहले ही 750 प्वाइंट नीचे आ चुका है और अगर गिफ्ट निफ्टी सही है तो हम हाई से 1000 अंक फिसल चुके होंगे। मगर ये गिरावट शायद एक बड़ी रैली से पहले वाली आखिरी गिरावट हो। इस गिरावट में अब एक निवेशक वाली रणनीति रखें। मिडकैप, स्मॉलकैप में काफी मजबूती है, सिर्फ निफ्टी/बैंक निफ्टी कमजोर हैं। और लार्जकैप्स अभी कुछ समय अंडरपरफॉर्म करने वाले हैं। क्योंकि लार्जकैप में FIIs बिकवाली एक बहुत बड़ा फैक्टर है। इसलिए हमारा नजरिया सिर्फ मिडकैप, स्मॉलकैप खरीदने का रहा है और पोर्टफोलियो को हेज करने के लिए मई पुट रखने का भी नजरिया शुरू से रहा था।
बाजार : आज के संकेत
आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी का दिन, BEARS के साथ मोमेंटम है। कच्चे तेल में तेजी कायम, भाव $105/bbl के करीब पहुंचा। डॉलर के मुकाबले रुपया कल नए रिकॉर्ड LOW पर बंद हुआ। FIIs की बड़ी बिकवाली कायम, कैश में `8,438 Cr बेचा। कैश और वायदा मिलाकर `11,000 Cr से ज्यादा की बिकवाली देखने को मिला। लगातार दूसरे दिन FIIs की बड़ी बिकवाली हुई। अमेरिका और ईरान के बीच गतिरोध कायम है।
"लाइफ सपोर्ट" पर सीजफायर: ट्रंप
ईरान के साथ सीजफायर “लाइफ सपोर्ट” पर है। तेहरान का जवाबी प्रस्ताव “बेकार कागज का टुकड़ा" है । ईरान के साथ युद्धविराम की स्थिति “बेहद कमजोर” है। हालात ऐसे कि डॉक्टर कहे कि मरीज के बचने की संभावना 1% पर है। ईरान के पूरे प्रस्ताव को पढ़ना भी जरूरी नहीं समझा। अमेरिका का प्रस्ताव “सरेंडर की मांग” जैसा है। हम दुश्मन के आगे कभी अपना सिर नहीं झुकाएंगे। बातचीत का मतलब समर्पण या पीछे हटना नहीं।
US को मिलेगा करारा जवाब
मोहम्मद अकरमिनिया ने ईरान के पास “चौंकाने वाले विकल्प” मौजूद है। मोहम्मद अकरमिनिया ईरानी सेना के प्रवक्ता हैं। हमला हुआ तो कल्पना के परे जवाब मिलेगा।
PM मोदी के भाषण का असर
PM मोदी के भाषण से डरने की जरूरत नहीं है। PM मोदी ने वही किया जो किसी भी परिवार के मुखिया का काम होता है। इस समय देश में तेल की कीमत और सप्लाई को लेकर बड़ी चुनौती है। पहले भी 2007-08 में ऐसी austerity की अपील की गई थी। बाजार में बड़ी खरीदारी का मौका ऐसे समय में ही आता है। चाहे 2007-08 का ग्लोबल फाइनेंशियल संकट हो या 2020-21 का कोविड वाला समय है। जब भी ग्लोबल कारणों से गिरावट आए, वो एक मौका होता है। हां, आप आंख बंद करके सब कुछ नहीं ले सकते। उन शेयरों पर फोकस करें जहां गिरावट सिर्फ तेल की वजह से है और उनमें SIP रणनीति रखें, और 3-5 साल का नजरिया रखें।
रिटेल निवेशक बहुत स्मार्ट
AMFI ने अप्रैल MF डाटा जारी किया। इक्विटी इनफ्लो 5% घटा लेकिन मिडकैप, स्मॉलकैप में निवेश बढ़ा। अप्रैल में इक्विटी इनफ्लो 40,366 करोड़ से घटकर 38,426 करोड़ पर रहा। अप्रैल में लार्जकैप में निवेश घटा लेकिन मिडकैप, स्मॉलकैप में पैसा लगा। रिटेल निवेशक वहां पैसा डाल रहे हैं जहां रिटर्न बन रहे हैं। रिटेल निवेशकों ने गिरते और चढ़ते दोनों बाजार में मिडकैप, स्मॉलकैप में पैसा डाला। CNBC-आवाज़ पिछले 1 महीने से मिडकैप, स्मॉलकैप में निवेश की राय दे रहा है।
बाजार: अब क्या हो रणनीति?
निफ्टी और बैंक निफ्टी का जुनून कुछ समय के लिए छोड़ना होगा। इंडेक्स में अगर दोनों तरफ की ट्रेड नहीं ले सकते तो रहने दें। इस बाजार में ट्रेंड बहुत तेजी से बदलता है। जब तक आप एक नजरिया बनाएंगे, बाजार दूसरी तरफ चल पड़ेगा। इसलिए बेहतर ये है कि फिलहाल आप चुनिंदा शेयरों में रहें। ये बाजार उन लोगों के लिए शानदार है जो अच्छी रिसर्च कर रहे हैं। नतीजों और पोजिशनिंग के आधार पर शेयर 10-15% मूव कर रहे हैं और मूव ऊपर और नीचे दोनों तरफ के हैं। कल हमने सुबह 8:30 बजे कल्याण और ABB को ACCIDENT में लिया था और कहा था कि टाटा कंज्यूमर HERO OF THE DAY हो सकता है। आज भी आपको ऐसे ही HERO और ACCIDENT पर फोकस करना है।
निफ्टी पर रणनीति
पहला सपोर्ट 23,650-23,700 पर है जबकि अहम सपोर्ट 23,500-23,550 पर है। पहला रजिस्टेंस 23,800-23,850 पर है। बड़ा रजिस्टेंस 23,950-24,000 पर है। 200 अंकों के गैपडाउन पर बिकवाली नहीं कर सकते। कल की तरह रिकवरी फेल हो तभी बिकवाली करें। शॉर्ट करने का बेस्ट जोन 23,700-23,750 पर है इसके लिए SL- 23,800 पर लगाए। और शॉर्ट ट्रेड में 23,550-23,600 तक के लक्ष्य होंगे। अगर 23,500-23,550 बचे तभी सिर्फ 23,450 के SL से खरीदारी करें।
निफ्टी बैंक पर रणनीति
निफ्टी बैंक में अब 53,500 का make और break लेवल देखने को मिला। अगर 53,500 टूटा तो 52,700 और 52,000 का रिस्क रहेगा। निफ्टी बैंक में कल भी सिर्फ बेचने की राय थी और कल निफ्टी बैंक ने बिकवाली का शानदार ट्रेड दिया। आज भी रिकवरी फेल होने पर बेचें, दिन के हाई का SL रखें।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।