Get App

Trading Plan: बाजार में ट्रेंड बहुत तेजी से रहा बदल, चुनिंदा शेयरों में रहना होगा फिलहाल बेहतर

Trading Plan:निफ्टी और बैंक निफ्टी का जुनून कुछ समय के लिए छोड़ना होगा। इंडेक्स में अगर दोनों तरफ की ट्रेड नहीं ले सकते तो रहने दें। इस बाजार में ट्रेंड बहुत तेजी से बदलता है। जब तक आप एक नजरिया बनाएंगे, बाजार दूसरी तरफ चल पड़ेगा। इसलिए बेहतर ये है कि फिलहाल आप चुनिंदा शेयरों में रहें

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड May 12, 2026 पर 8:54 AM
Trading Plan: बाजार में ट्रेंड बहुत तेजी से रहा बदल, चुनिंदा शेयरों में रहना होगा फिलहाल बेहतर
PM मोदी के भाषण से डरने की जरूरत नहीं है। PM मोदी ने वही किया जो किसी भी परिवार के मुखिया का काम होता है। इस समय देश में तेल की कीमत और सप्लाई को लेकर बड़ी चुनौती है

सीएनबीसी- आवाज, मैनेजिंग एटिडर, अनुज सिंघल

बाजार में अगर गिरावट है तो है। सिर्फ मेरे पॉजिटिव होने से सच्चाई नहीं छुप सकती है। इसीलिए सिर्फ CNBC-आवाज़ पर एक सावधानी वाला नजरिया लिया गया। निफ्टी अपने हाई से पहले ही 750 प्वाइंट नीचे आ चुका है और अगर गिफ्ट निफ्टी सही है तो हम हाई से 1000 अंक फिसल चुके होंगे। मगर ये गिरावट शायद एक बड़ी रैली से पहले वाली आखिरी गिरावट हो। इस गिरावट में अब एक निवेशक वाली रणनीति रखें। मिडकैप, स्मॉलकैप में काफी मजबूती है, सिर्फ निफ्टी/बैंक निफ्टी कमजोर हैं। और लार्जकैप्स अभी कुछ समय अंडरपरफॉर्म करने वाले हैं। क्योंकि लार्जकैप में FIIs बिकवाली एक बहुत बड़ा फैक्टर है। इसलिए हमारा नजरिया सिर्फ मिडकैप, स्मॉलकैप खरीदने का रहा है और पोर्टफोलियो को हेज करने के लिए मई पुट रखने का भी नजरिया शुरू से रहा था।

बाजार : आज के संकेत

आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी का दिन, BEARS के साथ मोमेंटम है। कच्चे तेल में तेजी कायम, भाव $105/bbl के करीब पहुंचा। डॉलर के मुकाबले रुपया कल नए रिकॉर्ड LOW पर बंद हुआ। FIIs की बड़ी बिकवाली कायम, कैश में `8,438 Cr बेचा। कैश और वायदा मिलाकर `11,000 Cr से ज्यादा की बिकवाली देखने को मिला। लगातार दूसरे दिन FIIs की बड़ी बिकवाली हुई। अमेरिका और ईरान के बीच गतिरोध कायम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें