Get App

Trading plan : बाजार के लिए सोमवार हो सकता है निर्णायक, कोई भी पोजिशन बिना हेज के ना लें

Trading plan : अनुज सिंघल ने कहा कि आज रुपए ने खेल बिगाड़ दिया है। निफ्टी में शानदार रैली फेल हो गई है। बैंक निफ्टी में अभी भी दमदार रैली दिख रही है। निफ्टी की रैली शायद रुपए की कमजोरी से खराब हुई है। नतीजों से पहले ICICI बैंक और RIL में घबराहट देखने को मिल रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 16, 2026 पर 3:20 PM
Trading plan : बाजार के लिए सोमवार हो सकता है निर्णायक, कोई भी पोजिशन बिना हेज के ना लें
Trading plan : अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के लिए 25,600 पर सपोर्ट और 25,800-25,900 पर रेजिस्टेंस है। निफ्टी बैंक में ट्रेलिंग SL को बढ़ाकर अब 59,700 पर लाएं। कभी भी नया शिखर बन सकता है

Trading plan : बाजार ऊपरी स्तरों से फिसल गया है। बुल्स आज शुरूआती मोमेंटम नहीं बरकरार रख पाए हैं। रुपए की कमजोरी से सेंटिमेंट खराब हुए हैं। निफ्टी ने करीब -करीब पूरी बढ़त गंवा दी है। सेंसेक्स भी हाई से 550 प्वाइंट नीचे आया है। हालांकि कल CICI और HDFC बैंक के नतीजों से पहले बैंक निफ्टी जोश में है। ये 60000 के पार दिख रहा है। इंफोसिस की अगुवाई में IT शेयरों में रौनक है। निफ्टी का आईटी इंडेक्स करीब 3 परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है। अच्छे नतीजों के बाद इंफोसिस 5 परसेंट चढ़कर निफ्टी का टॉप गेनर बना है। कंपनी ने उम्मीद से बेहतर गाइडेंस दिया है।

फेडरल बैंक के हर पैमाने पर शानदार नतीजे पेश किए हैं। नेट इंटरेस्ट मार्जिन, मुनाफा और लोन ग्रोथ सब उम्मीद से अच्छे निकले हैं। एसेट क्ववालिटी में भी सुधार देखने को मिला है। ये शेयर करीब 10 परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है। कैपिटल मार्केट थीम भी चली है। कैपिटल मार्केट इंडेक्स करीब 2 परसेंट मजबूत दिख रहा है। दमदार नतीजों से एंजेल वन करीब 8 परसेंट चढ़कर वायदा के टॉप गेनर्स में शुमार है। साथ ही 360 ONE और GROWW में भी 4-8 परसेंट का उछाल देखने को मिला है। MCX भी ऊपर कारोबार कर रहा है।

बाजार: रुपए ने बिगाड़ा खेल

बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि आज रुपए ने खेल बिगाड़ दिया है। निफ्टी में शानदार रैली फेल हो गई है। बैंक निफ्टी में अभी भी दमदार रैली दिख रही है। निफ्टी की रैली शायद रुपए की कमजोरी से खराब हुई है। नतीजों से पहले ICICI बैंक और RIL में घबराहट देखने को मिल रही है। इंफोसिस की अगुवाई में IT शेयरों में अच्छी रैली देखने को मिल रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें