Trading Plan : कच्चे तेल में नरमी और शॉर्ट कवरिंग के दम पर निफ्टी 22700 के पार, जानिए कल के लिए क्या हो रणनीति

Trading Plan : डिफेंस,तेल-गैस और केमिकल शेयरों में जोरदार तेजी आई है। साथ ही मेटल, NBFCs, फार्मा में भी फुल जोश देखने को मिल रहा है। लेकिन IT शेयरों में बिकवाली आई है। आईटी इंडेक्स करीब 1 फीसदी नीचे है

अपडेटेड Oct 06, 2026 पर 3:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trading Plan :अनुज सिंघल ने कहा कि कच्चे तेल की गिरावट ने बाजार का सेंटीमेंट सुधारा है। एक्सपायरी डे फैक्टर की शॉर्ट कवरिंग भी काम आई है

Trading Plan : निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन कच्चे तेल और शॉर्टकवरिंग का डबल बोनांजा देखने को मिला है। इसके दम पर निफ्टी 22700 के ऊपर चला गया है। बैंक निफ्टी भी 400 अंक उछलकर 55100 के ऊपर कारोबार कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी रौनक देखने को मिल रही है। कच्चा तेल 100 डॉलर के नीचे आ गया है। इंडिया VIX 6 फीसदी टूटा है। दमदार बिजनेस अपडेट के चलते ट्रेंट जोर से भागा है। यह शेयर करीब 11 फीसदी उछलकर आज का हीरो ऑफ द डे बना है। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक भी 4 फीसदी की तेजी के साथ कमाल कर रहा है।

डिफेंस,तेल-गैस और केमिकल शेयरों में जोरदार तेजी आई है। साथ ही मेटल, NBFCs, फार्मा में भी फुल जोश देखने को मिल रहा है। लेकिन IT शेयरों में बिकवाली आई है। आईटी इंडेक्स करीब 1 फीसदी नीचे है। CAS फ्रेमवर्क वापस लेने की मीडिया रिपोर्ट्स के बाद कैपिटल मार्केट शेयरों में जोश है। BSE,एंजेल वन और मोतीलाल ओसवाल में 3-5 फीसदी का जोरदार उछाल आया है। कैपिटल मार्केट इंडेक्स करीब 2 फीसदी मजबूत हुआ है।

फेस्टिव सीजन और इंटरनेशनल मार्केट में चीनी कीमतें 2 साल की ऊंचाई पर पहुंचने से शुगर शेयरों में मिठास बढ़ी है। अवध शुगर और त्रिवेणी इंजीनियरिंग में अच्छी तेजी है। उधर श्री रेणुका,बलरामपुर चीनी में भी 5 फीसदी तक का उछाल देखने को मिला है।


EMS और कंज्यूमर शेयरों में जबरदस्त तेजी आई है। PG इलेक्ट्रोप्लास्ट करीब 8 फीसदी के उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है। अंबर और डिक्सन ने भी रफ्तार पकड़ी है। उधर कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में ब्लू स्टार करीब 5 फीसदी दौड़ा है।

अच्छे बिजनेस अपडेट होनासा और मीशो के शेयर जोर से भागे हैं। दोनों में 5-9 फीसदी का उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं गोदरेज कंज्यूमर भी करीब 3 फीसदी भागा है। Q2 अपडेट में डाबर ने रेवेन्यू में डबल डिजिट ग्रोथ की उम्मीद जताते हुए कहा है कि त्योहारी सीजन में खपत बढ़ने से ग्रोथ को बूस्ट संभव है।

IRDAI के ड्राफ्ट पेपर पर इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ने PM मोदी को पत्र लिखते हुए कहा है कि यह ड्राफ्ट पॉलिसीहोल्डर्स और इंडस्ट्री ग्रोथ को नुकसान पहुंचाने वाला है। इस खबर के बाद PB फिनटेक 6 फीसदी ऊपर है। दूसरे इंश्योरेंस शेयरों में भी मोमेंटम है।

बाजार:बढ़िया रिकवरी

बाजार पर अपनी राय और आगे की रणनीति साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि कच्चे तेल की गिरावट ने बाजार का सेंटीमेंट सुधारा है। एक्सपायरी डे फैक्टर की शॉर्ट कवरिंग भी काम आई है। कोटक और एक्सिस बैंक के अच्छे अपडेट्स ने जोश भरा है। ट्रेंट की रैली से पूरे बाजार का सेंटीमेंट सुधरा है। AC और उससे जुड़े EMS शेयरों में शानदार तेजी है। कैपिटल मार्केट शेयरों में भी जोरदार मोमेंटम है। सिर्फ IT शेयर नहीं चले हैं।

बाजार: अब क्या?

अनुज सिंघल की राय है कि अभी भी ये कहना जल्दबाजी होगी कि बॉटम बन चुका है। लेकिन एक बात साफ है कि निफ्टी 22,300 अभी नहीं तोड़ना चाहता और अगर डबल बॉटम पक्का हुआ तो बड़ा पॉजिटिव होगा। निफ्टी 22,800-22,850 के ऊपर निकले,तब थोड़ा भरोसा बढ़ेगा। लेकिन अगर यहां रिजेक्शन मिला तो वापस 22,300 का जोखिम रहेगा। कल RBI की मॉनेटरी पॉलिसी है। बाजार में अभी दरों में बढ़ोतरी को पचाया नहीं है। बैंक निफ्टी में आज अच्छी तेजी आई। लेकिन यहां भी ट्रेंड अभी मजबूत नहीं हुआ है। कैपिटल मार्केट थीम साफ विजेता लग रही है। इसके अलावा AC और EMS शेयरों में भी मौके ढूंढें।

निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल के मुताबिक निफ्टी के लिए 22,550-22,600 पर सपोर्ट और 22,700-22,750-22,800 रेजिस्टेंस है। बैंक निफ्टी के लिए 54,800-55,000 पर सपोर्ट और 55,200-55,400 पर रेजिस्टेंस है।

प्री-CAS रणनीति

अनुज सिंघल की सलाह है कि अपने ऑप्शंस सौदों को 3:15 बजे तक समेट लें। 3:15-3:20 वाली लॉटरी के लालच में ना फंसें। अगले हफ्ते के ऑप्शंस कैरी करने हैं या नहीं,ये 3:30 बजे देखेंगे।

 

Sugar Stocks : चीनी कीमतों में तेजी से शुगर शेयर उछले, अवध शुगर और त्रिवेणी इंजीनियरिंग को लगे पंख

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।