Get App

Trading Plan : कच्चे तेल में नरमी और शॉर्ट कवरिंग के दम पर निफ्टी 22700 के पार, जानिए कल के लिए क्या हो रणनीति

Trading Plan : डिफेंस,तेल-गैस और केमिकल शेयरों में जोरदार तेजी आई है। साथ ही मेटल, NBFCs, फार्मा में भी फुल जोश देखने को मिल रहा है। लेकिन IT शेयरों में बिकवाली आई है। आईटी इंडेक्स करीब 1 फीसदी नीचे है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Oct 06, 2026 पर 3:05 PM
Trading Plan : कच्चे तेल में नरमी और शॉर्ट कवरिंग के दम पर निफ्टी 22700 के पार, जानिए कल के लिए क्या हो रणनीति
Trading Plan :अनुज सिंघल ने कहा कि कच्चे तेल की गिरावट ने बाजार का सेंटीमेंट सुधारा है। एक्सपायरी डे फैक्टर की शॉर्ट कवरिंग भी काम आई है

Trading Plan : निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन कच्चे तेल और शॉर्टकवरिंग का डबल बोनांजा देखने को मिला है। इसके दम पर निफ्टी 22700 के ऊपर चला गया है। बैंक निफ्टी भी 400 अंक उछलकर 55100 के ऊपर कारोबार कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी रौनक देखने को मिल रही है। कच्चा तेल 100 डॉलर के नीचे आ गया है। इंडिया VIX 6 फीसदी टूटा है। दमदार बिजनेस अपडेट के चलते ट्रेंट जोर से भागा है। यह शेयर करीब 11 फीसदी उछलकर आज का हीरो ऑफ द डे बना है। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक भी 4 फीसदी की तेजी के साथ कमाल कर रहा है।

डिफेंस,तेल-गैस और केमिकल शेयरों में जोरदार तेजी आई है। साथ ही मेटल, NBFCs, फार्मा में भी फुल जोश देखने को मिल रहा है। लेकिन IT शेयरों में बिकवाली आई है। आईटी इंडेक्स करीब 1 फीसदी नीचे है। CAS फ्रेमवर्क वापस लेने की मीडिया रिपोर्ट्स के बाद कैपिटल मार्केट शेयरों में जोश है। BSE,एंजेल वन और मोतीलाल ओसवाल में 3-5 फीसदी का जोरदार उछाल आया है। कैपिटल मार्केट इंडेक्स करीब 2 फीसदी मजबूत हुआ है।

फेस्टिव सीजन और इंटरनेशनल मार्केट में चीनी कीमतें 2 साल की ऊंचाई पर पहुंचने से शुगर शेयरों में मिठास बढ़ी है। अवध शुगर और त्रिवेणी इंजीनियरिंग में अच्छी तेजी है। उधर श्री रेणुका,बलरामपुर चीनी में भी 5 फीसदी तक का उछाल देखने को मिला है।

EMS और कंज्यूमर शेयरों में जबरदस्त तेजी आई है। PG इलेक्ट्रोप्लास्ट करीब 8 फीसदी के उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है। अंबर और डिक्सन ने भी रफ्तार पकड़ी है। उधर कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में ब्लू स्टार करीब 5 फीसदी दौड़ा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें