Trading plan : बाजार पर आज ऊंचे क्रूड और कमजोर रुपये की दोहरी मार पड़ी है। वीकली एक्सपायरी के दिन निफ्टी 300 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 23500 के नीचे आ गया है। IT शेयरों ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी भी 750 प्वाइंट से ज्यादा कमजोर दिख रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में आज गिरावट ज्यादा है। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX भी 3% ऊपर दिख रहा है। क्रूड के 107 डॉलर के पार निकलने से और इंपोर्टस की ओर से डिमांड बढ़ने से रुपया नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर चला गया है। एक डॉलर का भाव 95 रुपये 74 पैसे तक फिसला है। फिलहाल ये करीब 43 पैसे कमजोर दिख रहा है।
OpenAI की ओर से नया मॉडल लॉन्च करने से IT शेयरों में भारी बिकवाली आई है। निफ्टी का आईटी इंडेक्स करीब 3.5 फीसदी फिसला है। TCS और HCL TECH 4 फीसदी से ज्यादा फिसले हैं। निफ्टी के सभी टॉप 5 लूजर IT सेक्टर से हैं। साथ ही रियल्टी और डिफेंस भी 2.5 फीसदी से ज्यादा फिसले है। वहीं चुनिंदा मेटल शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है।
अब कैसी रह सकती है बाजार की चाल
बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार के लिए आज खराब दिन रहा। बाजार के 4 बड़े पिलर्स में गिरावट देखने को मिली। IT,बैंक्स,RIL और कंजम्पशन सब नीचे गिरे। इन सबके गिरने के अलग-अलग कारण रहे। RIL की रैली पर 3 दिन पहले ही किसी की बुरी नजर लगी थी। IT में वैसे ही सेंटिमेंट काफी खराब था। बैंक निफ्टी में भी मैक्रो माहौल खराब हुआ। इसके अलावा मिड और स्मॉल कैप्स में भी गिरावट रही। अब तक कम से कम मिड और स्मॉल कैप अच्छा कर रहे थे।
बाजार में वापस बड़ी गिरावट के आसार हैं। हो सकता है कि पिछला low ना टूटे। लेकिन 23,200 तक का रास्ता शायद वापस खुला हो और इसलिए हम रैली में बहुत ज्यादा नहीं उछलते। हमें लोगों को हाईज पर फंसाने का कोई शौक नहीं है। हम पहले भी रियलिस्टिक रहे हैं और आगे भी वही रहेंगे। मिड और स्मॉल कैप्स में ज्यादा गिरावट शायद ना हो। अगर हुई भी तो वो खरीदारी का मौका होगा। बाजार के लिए तेल का शॉक सबसे बड़ा रिस्क फैक्टर है
निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति
निफ्टी के लिए 23,450-23,500 पर सपोर्ट है। अगर ये टूटा तो नीचे 23,200 भी संभव है। फिलहाल के लिए ऊपर की ओर 23,800 तक ही तेजी की उम्मीद है। बैंक निफ्टी में 53,000-53,200 अंतिम सपोर्ट है। इसके नीचे वापस पुराने लो टेस्ट होने का रिस्क रहेगा। 54,200-54,500 से ऊपर की रैली अभी नहीं दिखती।
बाजार काफी ओवरसोल्ड हो चुका है। खरीदें भले ही नहीं लेकिन यहां शॉर्ट करना खतरनाक है। मई एंड की पुट है तो उसमें बने रहें। बैंक निफ्टी में बड़ी गिरावट का रिस्क खुला हुआ है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।