Trading plan : बाजार पर आज ऊंचे क्रूड और कमजोर रुपये की दोहरी मार पड़ी है। वीकली एक्सपायरी के दिन निफ्टी 300 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 23500 के नीचे आ गया है। IT शेयरों ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी भी 750 प्वाइंट से ज्यादा कमजोर दिख रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में आज गिरावट ज्यादा है। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX भी 3% ऊपर दिख रहा है। क्रूड के 107 डॉलर के पार निकलने से और इंपोर्टस की ओर से डिमांड बढ़ने से रुपया नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर चला गया है। एक डॉलर का भाव 95 रुपये 74 पैसे तक फिसला है। फिलहाल ये करीब 43 पैसे कमजोर दिख रहा है।
