Trading Plan: क्या निफ्टी 23700 का स्तर बचा पाएगा, बैंक निफ्टी घबराहट के बीच 51,000 से ऊपर टिक पाएगा?

निफ्टी 50 इंडेक्स 23,800 के अहम सपोर्ट स्तर के करीब पहुंच गया है और अगर यह क्लोजिंग बेसिस पर इसे बचाने में विफल रहता है, तो आगामी सत्रों में 23,500 की ओर एक और करेक्शन से इनकार नहीं किया जा सकता है। दूसरी ओर 24,000-24,200 रेंज निफ्टी के लिए रजिस्टेंस जोन के रूप में कार्य कर सकती है

अपडेटेड Nov 13, 2024 पर 10:48 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मेहता इक्विटीज के रियांक अरोड़ा का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,200, 24,500 पर रजिस्टेंस और 23,800, 23,600 पर सपोर्ट है। 23,700-23,800 के आसपास खरीदें

Nifty Trading Plan : 12 नवंबर को बाजार में भारी बिकवाली का दबाव रहा। जिससे निफ्टी में 1 फीसदी से अधिक की गिरावट आई और डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बना। निफ्टाी 23,800 के अहम सपोर्ट के करीब पहुंच गया है। अगर यह समापन के आधार पर इसका बचाव करने में विफल रहता है, तो आगामी सत्रों में 23,500 की ओर एक और करेक्शन से इनकार नहीं किया जा सकता है। दूसरी ओर 24,000-24,200 रेंज के सूचकांक के लिए एक रजिस्टेंस जोन के रूप में कार्य करने की संभावना है। इस बीच बैंक निफ्टी बिकवाली के बीच 51,000 के स्तर का बचाव करने में कामयाब रहा, जो 52,000 की ओर किसी भी तेजी के लिए अहम है। हालांकि, अगर बैंक निफ्टी 51000 से नीचे गिरता है तो भालू मंदड़िए इंडेक्स पर अपनी पकड़ मजबूत कर सकते हैं।

निफ्टी आउटलुक और रणनीति

सैमको सिक्योरिटीज में डेरिवेटिव रिसर्च एनालिस्ट धुपेश धमेजा का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,000, 24,200, 24,500 पर रजिस्टेंस और 23,800, 23,500, 23,300 पर सपोर्ट है। ट्रेडर 23,900-23,850 रेंज से नीचे निफ्टी वायदा पर कंडीशनल सेल पर विचार कर सकते हैं, जिसमें 24,100 से ऊपर स्टॉप-लॉस और 23,650 और 23,550 के बीच लक्ष्य होना चाहिए।


वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के संस्थापक और सीईओ आशीष क्याल का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,100 पर रजिस्टेंस और 23,800 पर सपोर्ट है। अगर निफ्टी 23,900-23,920 की ओर बढ़ता है और 23,840 से नीचे टूटता है तो शॉर्ट पोजीशन बनाई जा सकती है। इसके लिए 23,940 का स्टॉप लॉस और 23,750 का लक्ष्य और उसके बाद 23,660 का अगला लक्ष्य रखें।

मेहता इक्विटीज के रियांक अरोड़ा का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,200, 24,500 पर रजिस्टेंस और 23,800, 23,600 पर सपोर्ट है। 23,700-23,800 के आसपास खरीदें, क्लोजिंग बेसिस पर 23,500 के स्टॉप-लॉस के साथ, 24,200 और 24,500 को लक्ष्य बनाएं।

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

बैंक निफ्टी - आउटलुक और पोजिशनिंग

धुपेश धमेजा का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 51,500, 52,000, 52,500 पर रजिस्टेंस और 51,000, 50,700, 50,500 पर सपोर्ट है। ट्रेडर्स 27 नवंबर की एक्सपायरी के लिए 52,500 कॉल को 196 रुपये पर बेचकर और 50,600 पुट को 340 रुपये पर बेचकर बैंक निफ्टी में शॉर्ट स्ट्रैंगल रणनीति पर विचार कर सकते हैं। एमटीएम के लिए 4,000 रुपये पर स्टॉप-लॉस लगाया जा सकता है। 8,046 रुपये के अधिकतम लाभ के लिए एक्सपायरी तक पोजीशन को होल्ड करें या एमटीएम के 4,200 रुपये पार करने पर बुक करें।

आशीष क्याल का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 51,800 पर रजिस्टेंस और 50,200 पर सपोर्ट है। 51,000 से नीचे 51,420 के स्टॉप-लॉस के साथ शॉर्ट पोजीशन बनाई जा सकती है, जिसका लक्ष्य 50,550 और उसके बाद 50,300 का होना चाहिए।

रियांक अरोड़ा का कहना है कि निफ्टी के लिए 51,700, 52,000 पर रजिस्टेंस और 50,800, 50,300 पर सपोर्ट है। किसी पुलबैक में 50,500 के स्तर के निकट 50,000 के स्टॉप-लॉस के साथ खरीदें, 51,700 और 52,000 का लक्ष्य रखें।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।