Trading Plan : एक्सपायरी के दिन 80 अंकों के छोटे से दायरे में फंसा निफ्टी, जानिए कल के लिए क्या हो ट्रेडिंग रणनीति

Trading Plan : अनुज सिंघल ने कहा कि आज टिपिकल एक्सपायरी का दिन रहा और बाजार एक रेंज में फंसा दिखा। IT में शानदार रैली रही। वहीं, बैंक निफ्टी पर दबाव रहा। मिडकैप-स्मॉलकैप में दर्द देखने को मिला। Adv/dec 1:2 का रहा। FMCG सेक्टर में आज कुछ बड़े एक्सीडेंट्स हुए। HUL,वरुण बेवरेजेज,डी मार्ट और गॉडफ्रे बड़े एक्सीडेंट में शामिल रहे

अपडेटेड Jul 28, 2026 पर 3:12 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trading Plan : अनुज सिंघल ने कहा बाजार ने सुबह एक बढ़िया ट्रेड दी। गैप डाउन पर खरीदने की अप्रोच सही रही। लेकिन कॉल राइटर के जोन में आकर निफ्टी फंसा। लेकिन कल के निचले स्तर तक अभी नहीं गया है

Trading Plan : बाजार में आज टिपिकल एक्सपायरी वाला मूव देखने को मिला है। निफ्टी 80 अंकों के छोटे से दायरे में घूम रहा है। IT शेयर बाजार को सपोर्ट कर रहे हैं। लेकिन बैंक निफ्टी दबाव बना रहा है। हालांकि मिडकैप हरे निशान में बने रहने में कामयाब रहे हैं। IT शेयरों में दूसरे दिन भी तूफानी तेजी देखने को मिली है। आईटी इंडेक्स करीब चार फीसदी दौड़ा है। इसमें दो दिन में 6 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है। 3 से 4 फीसदी के उछाल के साथ TCS,टेक महिंद्रा और इंफोसिस निफ्टी के टॉप गेनर बने हैं। उधर रियल्टी और ऑटो में भी रफ्तार देखने को मिली है। लेकिन डिफेंस और कैपिटल गुड्स शेयरों में तेज गिरावट आई है।

FMCG सेक्टर में आज बड़े एक्सिडेंट हुए हैं। नतीजों के बाद HUL,वरुण बेवरेजेज,डी-मार्ट और गॉडफ्रे फिलिप्स में बड़ी गिरावट आई है। HUL करीब 6 फीसदी फिसला है। इसकी वॉल्यूम ग्रोथ 6-7 फीसदी के अनुमान के मुकाबले सिर्फ 5 फीसदी रही है। इधर कमजोर सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ गाइडेंस के बाद डीमार्ट में भी 5 फीसदी की तेज गिरावट आई है। इसी तरह खराब नतीजों के बाद वरुण बेवरेजेज भी 7 फीसदी टूटा है।

आईटी स्टॉक कोफोर्ज ने आज बड़ा धमाल किया है। दमदार नतीजे और मजबूत कमेंट्री के बाद शेयर 10 फीसदी की तेजी के साथ आज का हीरो बना है। CNBC-आवाज के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में कंपनी के मैनेजमेंट ने कहा है कि ENCORA अधिग्रहण के फायदे दिखने लगे हैं। आगे AI में बड़े मौके मिलेंगे।


नतीजों के लिहाज से कल बड़ा दिन है। निफ्टी की चार कंपनियां,एशियन पेंट्स,आयशर मोटर्स,अदाणी एंटरप्राइजेज और अदाणी पोर्ट पहली तिमाही के रिजल्ट पेश करेंगी। एशियन पेंट का मुनाफा 17 फीसदी बढ़ सकता है,मार्जिन में भी सुधार संभव है। साथ ही कोलगेट और डाबर समेत वायदा की 6 कंपनियों के नतीजों का भी इंतजार रहेगा।

बाजार: एक्सपायरी डे का एक्शन

ट्रेडिंग के लिए अपनी रणनीति साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज टिपिकल एक्सपायरी का दिन रहा और बाजार एक रेंज में फंसा दिखा। IT में शानदार रैली रही। वहीं, बैंक निफ्टी पर दबाव रहा। मिडकैप-स्मॉलकैप में दर्द देखने को मिला। Adv/dec 1:2 का रहा। FMCG सेक्टर में आज कुछ बड़े एक्सीडेंट्स हुए। HUL,वरुण बेवरेजेज,डी मार्ट और गॉडफ्रे बड़े एक्सीडेंट में शामिल रहे। इन सभी शेयरों में नतीजों के बाद तेज बिकवाली आई। इससे सेंटिमेंट थोड़ा खराब हुआ है। एंटी AI ट्रेड के चलते IT में रैली आई, पावर शेयर नीचे आए। बैंकिंग शेयरों,खासकर सरकारी बैंकों में दबाव दिखा। सरकारी बैंक अच्छे नतीजों के बावजूद गिर रहे हैं। बड़ा सवाल यह है कि एक्सपायरी कहां होगी और अगस्त का आउटलुक क्या है?

Avenue Supermarts Share Price : मैनेजमेंट के कमजोर गाइडेंस ने दिया झटका, 6% से ज्यादा टूटा शेयर

बाजार: अब क्या?

अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार ने सुबह एक बढ़िया ट्रेड दी। गैप डाउन पर खरीदने की अप्रोच सही रही। लेकिन कॉल राइटर के जोन में आकर निफ्टी फंसा। लेकिन कल के निचले स्तर तक अभी नहीं गया है। एक्सपायरी में शायद दोपहर 2:30 बजे के बाद मूव मिले। बैंक निफ्टी 200 DMA पर आकर अटक रहा है। 57,200-57,400 पर बैंक निफ्टी की बड़ी रुकावट है। चुनिंदा शेयरों में दोनों तरफ के मौके हैं। बड़े एक्सीडेंट्स भी हैं और बड़े हीरो भी हैं। एक ही दिन में कोफोर्ज 10% ऊपर तो वरुण 8% नीचे है।

निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए 23,800-23,850 पर सपोर्ट और 24,050-24,150 पर रेजिस्टेंस है। बैंक निफ्टी के लिए 56,600-56,700 पर सपोर्ट और 57,200-57,400 पर रेजिस्टेंस है।

कल के लिए रणनीति

अनुज सिंघल की सलाह है कि लॉन्ग सौदों में बने रहें। अगले महीने 25 अगस्त की कॉल में बने रहें। IT और फार्मा शेयरों में मौके खोजें।

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।