Get App

Trading plan : अब GST कटौती से ही हैं सारी उम्मीदें, निफ्टी में कोई पोजीशनल ट्रेड लेने से बचें

Trading plan : अनुज सिंघल ने कहा कि ट्रंप टैरिफ से बाजार को जोरदार झटका लगा है। ज्यादातर इंडेक्स सुबह से ही लाल निशान में हैं। इंडेक्स अभी पहले घंटे के निचले स्तर को बचा रहे हैं। बैंक निफ्टी में गिरावट ज्यादा है। इंडेक्स 1 फीसदी नीचे है। मिडकैप में ज्यादा गिरावट है। Adv/dec रेशियो बेहद खराब है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 26, 2025 पर 3:06 PM
Trading plan : अब GST कटौती से ही हैं सारी उम्मीदें, निफ्टी में कोई पोजीशनल ट्रेड लेने से बचें
Bank nifty trend: निफ्टी बैंक पर रणनीति की बात करते हुए अनुज सिंघल ने आगे कहा कि निफ्टी बैंक बाजार की सबसे कमजोर कड़ी है। इसका आखिरी बड़ा सपोर्ट 54,500 पर है

Nifty trend : भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ से बाजार के सेंटिमेंट बिगड़ गए हैं। इंट्राडे में निफ्टी 24800 के नीचे फिसल गया है। बैंक निफ्टी भी 500 अंक से ज्यादा टूटा है। मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट ज्यादा है। डिफेंस, रियल्टी और फार्मा में सबसे तगड़ी बिकवाली देखने को मिली है। ये तीनों सेक्टर इंडेक्स डेढ़ परसेंट से ज्यादा फिसले हैं। साथ ही कैपिटल गुड्स, मेटल और NBFCs इंडेक्स भी एक परसेंट से ज्यादा गिरे है।

कमजोर बाजार में भी FMCG शेयरों ने दम दिखाया है। FMCG इंडेक्स एक परसेंट से ज्यादा चढ़ा है। ब्रिटानिया तीन परसेंट से ज्यादा उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है। साथ ही HUL और नेस्ले भी दो परसेंट ऊपर कारोबार कर रहे हैं। वहीं चुनिंदा ऑटो शेयरों में भी रौनक है। आयशर तीन परसेंट उछाल के साथ लाइफ टाइम हाई पर पहुंचता दिखा है।

AGR पर सरकार से राहत नहीं मिलने की खबर से वोडाफोन आइडिया का शेयर टूटा है। ये शेयर करीब 9 परसेंट टूटकर वायदा का टॉप लूजर बना है। इधर इंडस टॉवर भी करीब 4 परसेंट कमजोर हुआ है। कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है। कैपिटल मार्केट इंडेक्स दो परसेंट से ज्यादा फिसला है। एंजेल वन करीब 4 परसेंट टूटकर वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल है। MCX, BSE और CDSL भी फिसले हैं।

बाजार: आज खराब दिन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें